फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मम्मी के मगरमच्छ ने किया कांड, लड़के ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी पर चढ़ा दी स्कूटी, वीडियो वायरल

Fri, 30 May 2025 01:39 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद उसे आगे बढ़ा देता है। उसके ठीक पीछे खड़ा दूसरा लड़का भी अपनी स्कूटी को आगे ले जाने के चक्कर में गलती कर बैठता है। वह स्कूटी को रेस दे देता है।
विज्ञापन
लड़के ने भिड़ाई स्कूटी - फोटो : एक्स@moonlit_surbhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज के समय में ज्यादातर लोग इंटरनेट का डाटा रिचार्ज कराने के बाद सोशल मीडिया से जुड़ ही जाते हैं। बच्चे भी अब इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने लगे हैं। सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ न कुछ नया वायरल होता है। चाहे वो मजेदार वीडियो हो या कोई अजीब घटना। इसी कड़ी में एक नया वीडियो चर्चा में आ गया है, जो एक पेट्रोल पंप से जुड़ा है। हमने कई बार लड़कियों को स्कूटी लेकर भिड़ाते देखा है, लेकिन लड़कों के ऐसे वीडियोज कम ही देखने को मिलते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का अपनी स्कूटी में पेट्रोल भरवाने के बाद उसे आगे बढ़ा देता है। उसके ठीक पीछे खड़ा दूसरा लड़का भी अपनी स्कूटी को आगे ले जाने के चक्कर में गलती कर बैठता है। वह स्कूटी को रेस दे देता है, जबकि वह खुद स्कूटी पर बैठा ही नहीं होता। नतीजा ये होता है कि बेकाबू स्कूटी सीधा जाकर पेट्रोल पंप कर्मचारी से टकरा जाती है। इस पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया गया और सोशल मीडिया पर अपलोड होते ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो के ऊपर एक मजेदार लाइन भी लिखी गई है, "इस बार मम्मी का मगरमच्छ।" इसने वीडियो को और भी फनी बना दिया है। लोग इसे अपनी स्टोरी में और अपने दोस्तों के साथ खूब शेयर कर रहे हैं।
 

लोगों ने वीडियो पर दी बेहद ही मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो @moonlit_surbhi नाम के एक्स (पहले ट्विटर) यूजर द्वारा शेयर किया गया है। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “इस बार लड़के की गलती थी।” वीडियो देखने के बाद लोग लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है टेबल इस बार सही में पलट गया।” दूसरे यूजर ने कहा, “ये तो एकदम फ्रेश क्लिप है।" तीसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “पेट्रोल पंप वाला तो सपने में भी नहीं सोच सकता था ऐसा कुछ होगा।” एक और यूजर ने हंसते हुए लिखा, “कम से कम कुछ अलग तो हुआ।” आपको बता दें कि इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हंसी का तूफान ला दिया है। यह दिखाता है कि आम जिंदगी की छोटी-छोटी घटनाएं भी इंटरनेट पर कितनी बड़ी वायरल स्टोरी बन सकती हैं। खासकर जब उसमें ह्यूमर और सरप्राइज एलिमेंट जुड़ा हो।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें