फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ पर बाइकर्स की मनमानी पर भारी पड़ीं 3 लड़कियां, बिना कुछ कहे सिखाया ट्रैफिक नियमों का ऐसा पाठ

Tue, 24 Nov 2026 04:03 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सड़क पर जाम होने पर बाइकर्स फुटपाथ पर बाइक दौड़ा रहे थे, लेकिन 3 लड़कियों ने इन लोगों को ट्रैफिक नियम सिखाया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
फुटपाथ पर बाइकर्स की मनमानी पर भारी पड़ीं 3 लड़कियां - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर बाइक चलाते समय कई ऐसे लोगों होते हैं, जो रफ्तार और स्टाइल दिखाते हैं, लेकिन हर किसी के लिए ट्रैफिक नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी है। कई बाइकर्स जाम से बचने के चक्कर में फुटपाथ को ही सड़क समझ लेते हैं। ऐसे ही बाइकर्स को तीन लड़कियों ने अनोखे अंदाज में सबक सिखाया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, अक्सर देखा जाता है कि सड़क पर ट्रैफिक होने पर बाइक सवार अपनी गाड़ियां फुटपाथ पर चढ़ा देते हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। सड़क पर लंबा जाम लगा होने के कारण कई बाइकर्स फुटपाथ से गुजर रहे होते हैं।

इसी दौरान फुटपाथ पर आगे चल रही तीन लड़कियां बाइकर्स के रास्ते में आ जाती हैं। वे न तो खुद रास्ते से हटती हैं और न ही बाइक सवारों को निकलने के लिए जगह देती हैं। वीडियो में एक शख्स को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि ये तीनों लड़कियां हटने का नाम नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन


प्रेग्नेंट महिला ने बाइक सवार से मांगी मदद, कैब बुक कराने की बात पर खुली ऐसी पोल, जानकर हो जाएंगे हैरान

हालांकि, लड़कियों का यह अंदाज बाइकर्स को एक जरूरी बात याद दिला रहा था कि फुटपाथ पैदल चलने वालों के लिए बनाया गया है, न कि बाइक दौड़ाने के लिए। तीनों लड़कियां पूरे आत्मविश्वास के साथ पैदल चलती रहीं और उन्होंने बिना कुछ कहे ही बाइकर्स को नियमों का पाठ पढ़ाया।



वायरल: चेहरे की खूबसूरती के लिए निकलवाई हड्डियां, फिर उन्हीं से बनवा डाले ऐसे ईयररिंग्स कि दुनिया रह गई हैरान

सोशल मीडिया पर लोगों ने की जमकर तारीफ

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो को शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया कि तीन लड़कियों ने बाइकर्स को जरूरी सबक सिखा दिया। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी लड़कियों की तारीफ कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, गुड जॉब लेडीज, नियम तोड़ने वाले बाइकर्स को शर्म आनी चाहिए। वहीं, दूसरे शख्स ने बाइकर्स पर जुर्माना लगाने और लड़कियों को सम्मानित करने की बात कही।

सुपर अल नीनो लेकर आ रहा तबाही: कहीं बाढ़, तो कहीं जमीन धंसने का खतरा, 1950 के बाद पहली बार होगा ऐसा

एक अन्य शख्स ने लिखा कि ऐसे कलेश होने भी जरूरी हैं। कुल मिलाकर, तीनों लड़कियों का यह अंदाज लोगों को पसंद आ रहा है और वीडियो के जरिए एक जरूरी संदेश भी सामने आया है कि फुटपाथ पर पहला हक पैदल चलने वालों का है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें