फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'जीवन रहा तो मिलेंगे, नहीं तो...': जेल में आजम को जब लगा था एनकाउंटर का डर, रिहाई के बाद पुराना वीडियो वायरल

Tue, 24 Nov 2026 03:31 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

आजम का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपने एनकाउंटर का डर जताया था। सपा नेता ने कहा था कि जब उन्हें जेल ले जाने के लिए अलग गाड़ी और अब्दुल्ला को दूसरी गाड़ी में बैठाया गया, तब उन्हें डर लगा था।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां का पुराना वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता आजम खां अलग-अलग मामलों में अदालत से जमानत मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद से ही आजम लगातार अलग-अलग मंचों से कारावास में बिताए गए अपने दिनों का जिक्र कर रहे हैं। इस बीच आजम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूं तो यह आजम का वीडियो इंटरव्यू था, जिसे वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने लिया था और यह उस दौर का है, जब आजम सितंबर 2025 में करीब 23 महीने बाद जेल से बाहर आए थे। हालांकि, इस वीडियो में उनके दिए कुछ बयानों को लेकर चर्चाएं जारी हैं। 
विज्ञापन


आइये जानते हैं उस इंटरव्यू में आजम खां ने अपने एनकाउंटर के डर और अपने राजनीतिक जीवन को लेकर क्या कहा था...
Trending Videos

एनकाउंटर पर आजम का जो बयान वायरल, वह था क्या? 

कपिल सिब्बल के सामने अपना दर्द बयां करते हुए आजम खां ने उस वक्त को याद किया जब रामपुर जेल से उनको सीतापुर जेल भेजा गया था। आजम के मुताबिक, पिछली बार जब उन्हें जेल भेजा गया था तो पत्नी व बेटे समेत तीनों को सीतापुर जेल भेजा था। लेकिन दूसरी बार रात 3.30 बजे परिवार को सोते से उठाया गया। सपा नेता ने अपनी बातचीत में कहा कि मेरे लिए अलग गाड़ी और अब्दुल्ला को दूसरी गाड़ी में बैठाया गया। जब उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है, तो कहा गया कि यह रास्ते में या पहुंचकर ही पता चलेगा। आजम का कहना था कि उस वक्त जब परिवार के सदस्य अलग-अलग हुए तब उनको एनकाउंटर का डर था। 

आजम खां के मुताबिक, उन्होंने जेल में सुन रखा था कि बाहर एनकाउंटर हो रहे हैं। जब दोनों को अलग गाड़ियों में ले जाया जाने लगा, तो उन्हें अनहोनी और एनकाउंटर का गहरा डर सताने लगा। उन्होंने बताया कि वह पूरी रात और अगला दिन बेहद सख्त गुजरा, और जब तक यह खबर नहीं मिल गई कि अब्दुल्ला दूसरी जेल में सही-सलामत जिंदा पहुंच गया है, तब तक उनकी जान सांसत में रही। उन्होंने कहा कि मुझे लगता नहीं था कि हम मिल पाएंगे। 

अपने ऊपर लगे केसों पर क्या बोले थे आजम?
उन्होंने अपने छात्र जीवन की राजनीति से लेकर वर्तमान परिदृश्य पर खुलकर बात की। बताया कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ने के दौरान लागू हुई इमर्जेंसी में उन्हें देशद्रोह के आरोप में जेल भेजा गया। आजम के मुताबिक, जब जमानत मिली तो मीसा का मुकदमा दर्ज कराया गया। इसके बाद जब वे जेल से रामपुर पहुंचे तो बीड़ी श्रमिकों व बुनकरों की आवाज बने। 
विज्ञापन

आजम ने बताया कि जेल में भी उन्हें सामान्य बैरक की जगह फांसीघर की अंधेरी कोठरी में रखा गया था, जहां सुंदर डाकू बंद था, जिसे बाद में फांसी दी गई। उस कोठरी में न तो खिड़की थी, न वेंटिलेशन, और वहां सांप-बिच्छू निकलते थे।

वर्ष 2017 में उन पर अचानक दर्ज किए गए मुकदमों के बारे में कपिल सिब्बल के सवाल पर तब आजम ने कहा था कि पहले की सरकारों में सदन के अंदर आलोचना के बाद बाहर पक्ष-विपक्ष के नेता आत्मीयता से मिलते थे। अब बदला लेने की राजनीति हावी हो गई है। इसके साथ ही, उन्होंने अपने खिलाफ विचाराधीन 94 मुकदमों को पूरी तरह बेबुनियाद बताया।

पिछले साल दिए इंटरव्यू में आजम खां ने क्या-क्या कहा था, यहां पढ़ें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें