नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई विनाशकारी बाढ़ ने भयानक मचाई है। इस प्राकृतिक आपदा में 1100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4000 से ज्यादा लोग लापता है। इस आपदा के बीच सोशल मीडिया पर नेपाल में आई बाढ़ के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं, जो झकझोर देने वाली हैं। इनमें कई ऐसी भी घटनाएं दिखीं, जो किसी भी चमत्कार से कम नहीं हैं।
नेपाल में आई भयानक बाढ़ के वीडियो में एक हरे की लोगों के बीच खूब चर्चा हो रही है। सैलाब में सबकुछ बह जाने के बाद भी यह घर खड़ा रहा और उसमें खड़े सभी लोग सुरक्षित बचे रहे। नेपाल का यह हरा घर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है।
वीडियो में दिखा कि बाढ़ का पानी मलबे के साथ इलाके में सबकुछ बहाकर ले जा रहा था, तो उस समय यह घर अकेला खड़ा रहा। घर के आसपास के वाहन और दूसरी चीजे बाढ़ में खिलौने की तरह बह रही थीं, लेकिन यह खड़ा रहा। अब सोशल मीडिया पर परिवार के लोगों के मीडिया से बातचीत के वीडियो वायरल हो रहा है।
भगवान शिव ने परिवार को बचाया
घर की मालकिन लक्ष्मी पांडे ने एक भारतीय पत्रकार से बातचीत में उस मंजर के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि उस दिन भगवान शिव ने बचा लिया। उन्होंने कहा कि हम हर दिन आस्था के साथ पूजा करते हैं। इसलिए भगवान ने हमें बचा लिया। लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि जब वह बाढ़ में फंसी थीं और सैलाब घर के चारों तरफ से बह रहा था, उस समय वह ओम नमः शिवाय का जाप कर रही थीं।
सड़क पर बह रहा था मौत का सैलाब, पानी में बहने लगा बाइक सवार, नवविवाहिता ने दुपट्टा से ऐसे बचाई जान
सुरक्षित बचना दूसरे जन्म की तरह
उन्होंने बातचीत में बताया कि उस बाढ़ के दौरान बचकर सुरक्षित निकल जाना दूसरे जन्म की तरह है। लक्ष्मी पांडेय के पति प्रकाश पारकोरल ने बताया कि जब वो घर में फंसे थे, तो ऐसा लगा कि यह आखिरी समय है। हमें लगा कि अब नहीं बचेंगे। पूरा परिवार इकठ्ठा एक जगह जमा हो गया था।
दिल्ली मेट्रो पर फोन चिपकाकर रील बना रहा शख्स, चल पड़ी ट्रेन और बन गया सीन, 11 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो
लक्ष्मी पांडेय पत्रकार से बात करते समय भावुक हो गईं। उन्होंने अपने हाथ में लिए लाल पोटली को दिखाती हैं और कहती हैं इसमें मेरे सुहाग की निशानी सिंदूर रखा है। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्होंने सुहाग की निशानी पहनी हुई थी और अपनी मां से कहा कि मेरा सुहाग सुरक्षित रहेगा।
उनका कहना है कि हमारा घर वायरल हो गया, लेकिन हमारी जिंदगी की तबाही कोई नहीं देख रहा है। प्रकाश ने बताया कि उनके घर और दुकान सब खत्म हो गया है। उनके सामने जिंदगी को फिर शुरू करने की मुश्किल है।