फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: होनी थी सुहागरात, लेकिन उससे पहले ही पत्नी की ये डिमांड सुन उड़े पति के होश; देखें वायरल वीडियो

Tue, 22 Apr 2025 03:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Wife Demand Viral Video: पत्नियां कई बार अपने पति से शॉपिंग या किसी चीज को लेकर डिमांड करती है, लेकिन इस वीडियो में जो पत्नी ने मांग की है उसे सुन पति का दिमाग चकरा गया।
विज्ञापन
पत्नी और पति के बीच हुई ऐसी बात, कि पहले पति और फिर पत्नी रह गई हैरान। - फोटो : Instagram/pyari.varsha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Wedding Night Viral Video: सोशल मीडिया पर कई अलग-अलग तरह के वीडियो घूमते रहते हैं। कभी कोई मजाकिया वीडियो तो कभी कोई हरकत करते हुए वीडियो आए दिन सामने आते रहते हैं। यही नहीं, कई ऐसे वीडियो भी सामने आते हैं जो शादियों के होते हैं। जहां कई वीडियो असल के होते हैं तो कई वीडियो को मजाकिया तौर पर तैयार किया जाता है, ताकि लोगों का मनोरंजन हो सके।

विज्ञापन


इसी क्रम में एक वीडियो काफी देखा जा रहा है जहां पर सुहागरात से ठीक पहले पत्नी पति से ऐसी डिमांड कर बैठती है, जिसे सुन पति भी हैरान रह जाता है। इसका वीडियो आप यहां देख सकते हैं...

क्या है वायरल वीडियो में?

दरअसल, सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो साझा किया गया जिसमें सुहागरात का कमरा है और पति-पत्नी बैठे हुई हैं। तभी दुल्हन कहती है कि आज इतना बड़ा स्पेशल दिन है तो कुछ खास तो होना चाहिए? इसके बाद पत्नी तुरंत बोलती है कि मैं वैसे बीयर पीती हूं।
विज्ञापन


पत्नी की ये बात सुन पति एकदम चौंक जाता है और पति के होश उड़ जाते हैं। पत्नी की बात पर पति कहता है क्या? इस पर पत्नी कहती है जो भी तुम पीते हो वो दो ले आना, आज तो कुछ भी चलेगा जो भी तुम्हारा मन हो।

इस पर पति हैरान होते हुए पूछता है कि शादी से पहले तो तुमने ऐसा नहीं बताया था कि तुम नशा करती हो? जिस पर दुल्हन कहती है कि शादी से पहले तो सब झूठ ही बोलते हैं न। मुझे अच्छे से पता है कि आप भी लिटिल-लिटिल लेते होंगे तो फिर शर्म किस बात की है जाओ ले आओ।

पत्नी की ये बात सुनकर पति कहता है कि मैंने तुमसे झूठ नहीं बोला था, मैंने सच कहा था कि मैं न शराब पीता हूं और न सिगरेट। तुमने ये सोच भी कैसे लिया। मैं बर्दाश्त नहीं करुंगा कि मेरी पत्नी नशा करती हो। मैं खुद शराब-सिगरेट नहीं पीता और नहीं चाहता कि तुम भी पियो। इस पर पत्नी कहती है कि ईश्वर का धन्यवाद है।

मैं तो डर गई थी कि तुम कहीं टेस्ट में फेल न हो जाए। मैं तुम्हारा टेस्ट ले रही थी और अब अच्छा है कि तुम कुछ भी ऐसा-वैसा नहीं करते हो। मैं बहुत खुशनसीब हूं। इस पर पति कहता है कि तुमने मुझे डरा दिया और फिर दूल्हा अपनी जेब से खैनी निकालकर खाने लगता है। ये देखकर दुल्हन एकदम डर जाती है और अजीब चेहरा बना लेती है। 

खूब देखा जा रहा है वीडियो

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खबर लिखे जाने तक 1.7 मिलियन लोग देख चुके हैं और ये वीडियो लोगों को भी खूब पसंद आ रहा है। इस पर एक यूजर ने कमेंट किया है खैनी लवर। वहीं, बाकी कई यूजर हंसने वाली इमोजी कमेंट कर रहे हैं।

यहां देखें वीडियो:-



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें