फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakra Eid 2023: बकरे पर अरबी में लिखा था 'अल्लाह', इतने लाख रुपये में बिका, जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 28 Jun 2023 06:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

बकरीद के त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बकरा मंडी में अरबी भाषा में 'अल्लाह' जैसे निशान वाले बकरों को बिक्री हुई है।
विज्ञापन
allah written on the goat in arabic sold 51 lakhs - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Allah Written On Goat: देशभर में 29 जून को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन को बकरा ईद, बकरीद या ईद उल-अजहा के नाम से भी जाना जाता है। इस्लाम धर्म में बकरीद महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। माना जाता है कि ईद उल-अजहा का पर्व बलिदान का प्रतीक है। इसकी वजह से इस दिन इस्लाम धर्म में कुर्बानी का बेहद खास महत्व है। ऐसे में बकरा मंडी में एक से बढ़कर एक बकरे मिल रहे हैं। इनकी कीमतें भी अलग-अलग हैं। 

विज्ञापन


बकरीद त्योहार से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बकरा मंडी में अरबी भाषा में 'अल्लाह' जैसे निशान वाले बकरों को बिक्री हुई है। इन बकरों की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। अल्लाह' जैसे निशान वाले दो बकरों की ब्रिक्री 51 लाख रुपये में हुई है। 

बकरे के मालिक अहमद का कहना है कि उसने बकरियों के लिए सुनहरी किनारियों से सजी हरी पोशाकें तैयार कराई हैं। उसने कहा कि राजस्थान से एक साल पहले गनी खरीदी थी, जिसके बाद मेरे घर में सलमान पैदा हुआ। इन पवित्र चिन्ह की वजह से यह महंगे हैं। उसका कहना है कि बकरों के विशेष आहार पर भी बहुत पैसा खर्च हुआ है। बकरा मंडी में बिक्री के लिए बारबरी, तोतापरी, पंजाबी बीटल, कोटा और विदेशी नस्ल अफ्रीकी बोअर और सानेन जैसी किस्मों की करीब एक लाख बकरियां बिक्री के लिए आई हैं।
विज्ञापन


Most Beautiful Mosques: ये हैं दुनिया की 10 सबसे खूबसूरत मस्जिदें, जानिए क्या है इनकी खासियत

बकरे की पीठ लिखा है मोहम्मद और अल्लाह

वाराणसी के बेनिया बाग बकरा मंडी में भी एक बकरा आया है, जिसकी पीठ पर एक तरफ मोहम्मद और दूसरी तरफ अल्लाह लिखा है। मंडी में इस बकरे की भी मांग बहुत ज्यादा है। इस बकरे की कीमत 6 लाख रुपये है। बकरे के मालिक का कहना है कि अगर कोई इस बकरे को पालने के लिए खरीदेगा, तो वह इसे तीन लाख रुपये में बेचेगा। 

Viral News: सिर्फ एक यात्री को लेकर फ्लाइट ने भरी उड़ान, जानिए आखिर क्या है पूरा मामला

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें