फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नन्हे हाथी ने खुजली से राहत पाने के लिए लगाया ऐसा दिमाग, IFS अधिकारी भी हुए फैन

Sun, 23 Aug 2026 10:57 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक नन्हे हाथी का दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो खुजली से राहत पाने के लिए ऐसा दिमाग लगाता है, जिसे देखने के बाद आप भी उसकी समझदारी के कायल हो जाएंगे। 
विज्ञापन
नन्हे हाथी की समझदारी का क्यूट वीडियो - फोटो : @susantananda3
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Smart Baby Elephant Viral Video In Hindi:  इंटरनेट पर आए दिन हाथियों से जुड़े कई वीडियो वायरल होते हैं, जो अपनी अनोखी हरकतों से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो में हाथी के बच्चे का ऐसा दिलचस्प अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर लोग नन्हे हाथी की समझदारी और गजब का जुगाड़ देखकर उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 

वीडियो में आप देख सकते हैं कि, हाथी के बच्चे को शरीर में खुजली महसूस होती है। आमतौर पर जानवर पेड़, पत्थर या किसी दूसरी सतह से शरीर रगड़कर खुजली मिटाते हैं। लेकिन इस नन्हे हाथी ने राहत पाने के लिए जो तरीका अपनाया, उसने लोगों का ध्यान खींच लिया।नन्हा हाथी जमीन पर पड़ी लकड़ी के एक छोटे से टुकड़े को अपनी सूंड की मदद से उठाता है। इसके बाद वह बड़े आराम से लकड़ी को अपनी सूंड के निचले हिस्से और पेट के पास ले जाकर उससे खुजली करने लगता है। कुछ ही देर में वह लकड़ी का इस्तेमाल बिल्कुल किसी खुजली मिटाने वाले औजार की तरह करता नजर आता है।

Viral Video: जिंदा अजगरों से घिरे बोर्ड पर सांप-सीढ़ी का खेल, फिर खिलाड़ी के साथ हुआ कुछ ऐसा जो उड़ा देगा होश

विज्ञापन

 

हाथी के बच्चे का यह अनोखा अंदाज देखकर लोग उसकी समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो में जिस तरह नन्हा हाथी सूंड का इस्तेमाल करते हुए लकड़ी को सही जगह तक पहुंचाता है, वह वाकई देखने लायक है। वीडियो को आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- क्यूट छोटू...खुजली मिटाने के लिए एक छोटी सी टहनी।

Viral Video: चीन की मेट्रो में अचानक मचा हड़कंप, फर्श पर बिलबिलाते नजर आया सांपों का झुंड

Viral Video: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर, कुत्तों के बीच घूमते मगरमच्छ का वीडियो हुआ वायरल


नन्हे हाथी के इस वीडियो को अबतक कई हजारों लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। जिसे देख कई लोगों कि प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- गॉड गिफ्टेड दिमाग, तो वहीं कई यूजर्स छोटू हाथी की क्यूटनेस पर फिदा होकर अपना प्यार लुटा रहे हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें