आंटी ने पार्टी में किया शानदार डांस, भोजपुरी गाने पर लगाए ठुमके
- फोटो : instagram
सोशल मीडिया पर हर दिन डांस के वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो अपने अंदाज की वजह से वायरल हो जाते हैं। अब इन दिनों सोशल मीडिया पर एक आंटी का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने भोजपुरी गाने पर जबरदस्त डांस किया है और उनका एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान खींच रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि आंटी हरे रंग की साड़ी पहनकर डांस कर रही हैं।
वायरल वीडियो किसी पार्टी या समारोह का है और भोजपुरी गाना बज रहा है। गाना बजते ही आंटी डांस करने लगती हैं और उनका एक्सप्रेशन देखने लायक है। वह गाने के साथ एक्सप्रेशन दे रही हैं, जिसे देखकर लोगों की नजरें नहीं हट रही हैं। आंटी के डांस की सबसे खास बात उनके चेहरे का हाव भाव है, जो वीडियो अन्य से अलग बनाता है। डांस में आंटी का आत्मविश्वास दिख रहा है।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि आंटी बिना झिझक के गाने का पूरा आनंद लेते हुए डांस कर रही हैं। वीडियो देखने वाले लोग उनके डांस की तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। इस डांस पर लोग जमकर प्रतिक्रिया द रहे हैं।
आंटी ने भोजपुरी गाने पिया मोर करारी जैसे गाने पर डांस किया है। इस गाने में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने डांस किया है। वीडियो सामने आने के बाद से इसे सोशल मीडिया पर खूब पंसद कर रहे हैं।
सोशल मीडिया किसी ने आंटी के एक्सप्रेशन की तारीफ है, तो कोई उनके आत्मविश्वास की तारीफ कर रहा है। पारिवारिक समारोह में भोजपुरी गाने पर डांस कर रहीं आंटी ने महफिल लूट लिया है।