फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ancient Lost City: पुरातत्वविदों ने खोजा 3500 साल पुराना खोया शहर, बने हैं घर और मंदिर, विशेषज्ञ हैरान

Tue, 08 Jul 2025 03:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ancient Lost City: अध्ययन की शुरुआत में खुलासा हुआ है कि यह शहर एक समय व्यापार का बड़ा केंद्र था, जो प्रशांत तट के समुदायों को एंडीज पर्वत और अमेजन बेसिन से जोड़ता था। विशेषज्ञ का कहना है कि इस खोज से कैरल सभ्यता के बारे में कई नए खुलासे हो सकते हैं।
विज्ञापन
पुरातत्वविदों ने खोजा 3500 साल पुराना खोया शहर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ancient Lost City: पुरातत्वविदों ने दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में एक प्राचीन शहर की खोज की है। यह एक बेहद महत्वपूर्ण खोज है। देश के बरांका प्रांत के उत्तरी इलाके में यह शहर मौजूद है। पुरातत्वविदों के मुताबिक, यह शहर करीब 3,500 साल पुराना है और इसका नाम पेनिको है। 

विज्ञापन


अध्ययन की शुरुआत में खुलासा हुआ है कि यह शहर एक समय व्यापार का बड़ा केंद्र था, जो प्रशांत तट के समुदायों को एंडीज पर्वत और अमेजन बेसिन से जोड़ता था। विशेषज्ञ का कहना है कि इस खोज से कैरल सभ्यता के बारे में कई नए खुलासे हो सकते हैं। माना जाता है कि कैरल अमेरिका की सबसे पुरानी सभ्यता है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पेनिको पेरू की राजधानी लीमा से 200 किमी उत्तर में खोजा गया शहर मौजूद है। यह समुद्र तल से 600 मीटर ऊपर है। शहर के बीच में गोल ढांचा है और यह एक पहाड़ी पर बना है। शहर के चारों तरफ पत्थर और मिट्टी की इमारतें हैं। विषेशज्ञ ने कहा कि 1,800 और 1,500 BC के बीच शहर को बनाया गया था। उसी दौरान अरब और एशिया में भी सभ्यताएं विकसित हो रही थीं।
विज्ञापन


Viral Video: घर के बाहर टहल रही महिला को सांड ने उठाकर पटका, वायरल हुआ दिल दहला देने वाला वीडियो

आठ साल तक चला अध्ययन

पुरातत्वविदों ने आठ साल तक अध्ययन किया है, जिसके बाद खोज में 18 इमारतें मिलीं, जिनमें घर और मंदिर शामिल हैं। इनमें मिट्टी की मूर्तियां और सीपियों से बने हार शामिल हैं, जिन्हें बेहद खास माना जा रहा है। खोजा गया शहर पेनिको कैरल के पास है। कैरल सभ्यता 5,000 साल पहले सुपे घाटी में बनी थी, जिसे कैरल-सुपे सभ्यता कहा जाता है।

Viral Video: बेडरूम में लेटा था शख्स, ऊपर रेंग रहा था खतरनाक किंग कोबरा, वीडियो देखकर खड़े हो जाएंगे रोंगटे

कैरल में 32 स्मारक हैं। इनमें पिरामिड, सिंचाई प्रणाली और शहर शामिल हैं। कैरल सभ्यता को भारत, मिस्र, भारत, सुमेरिया और चीन की सभ्यताओं का समकालीन माना जाता है। हालांकि इसका पूरी तरह से अलग-थलग तरीके से विकास हुआ है। कैरल पर शोध करने वाले डॉक्टर रुथ शेडी ने कहा कि कैरल जलवायु परिवर्तन के कारण खत्म हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें