सिग्नल हिल, कनाडा
- फोटो : Social media
इधर सेंट जॉन्स में मार्कोनी ने बहुत मशक्कत के बाद अपना एंटीना लगाने में कामयाबी हासिल की। इस दौरान इंग्लैंड से रोजाना मार्कोनी को रेडियो संदेश भेजे जाते थे। आखिर में मार्कोनी अपने तजुर्बे में कामयाब हुए। दिसंबर 1901 को इंग्लैंड से भेजा गया इलेक्ट्रो मैग्नेटिक संदेश, अटलांटिक के पार मार्कोनी के सिग्नल हिल स्थित एंटीना के जरिए पहुंच गया। ये बहुत बड़ी कामयाबी थी। इसने दुनिया में संचार के मोर्चे पर इंकलाब ला दिया। आज हम बिना तार के जिस तरह से भी संदेश भेजते हैं, उसकी बुनियाद मार्कोनी के उस तजुर्बे से ही पड़ी थी। इस प्रयोग के सफल रहने के बाद मार्कोनी को 1909 में नोबेल पुरस्कार भी मिला था।