बेटी की मेहंदी में अनंत सिंह की पत्नी ने लूटी महफिल, बाॅलीवुड गाने पर करती दिखीं डांस स्टेप
- फोटो : एक्स
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की देशभर में चर्चा हो रही है। शादी के अलग-अलग समरोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीलम देवी बेटी की मेहंदी की रस्म के दौरान डांस करती दिख रही हैं। बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे और अंदाज में साफ झलक रही है।