आपने ऑनलाइन शॉपिंग तो बहुत की होगी, लेकिन जरा सोचिए कि आपने ऑर्डर कुछ और किया हो और आपके पास कोई और सामान पहुंच जाए तो। जी हां, इंग्लैंड में कुछ लोगों के साथ ऐसा ही हुआ है। यहां लोगों ने अमेजन से कुछ और ही सामान ऑर्डर किया था, लेकिन किसी के पास बैटरी और वॉशिंग पाउडर, किसी के पास टूथब्रश तो किसी के पास कंडोम तक पहुंच गया।