अंटार्कटिका दुनिया का ऐसा गैर आबाद हिस्सा है, जहां बर्फ ही बर्फ है। यहां सूरज की रोशनी ना के बराबर पहुंचती है, लेकिन रिसर्च बताती हैं कि अंटार्कटिका हमेशा से ऐसा नहीं था। एक दौर था, जब यहां घने जंगल थे। उन जंगलों में बड़े-बड़े डायनासोर घूमा करते थे। इस बात से साफ जाहिर है कि यहां इतनी गर्मी रहती थी जो डायनासोर के जिंदा रहने के लिए जरूरी थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि यहां के जंगल साफ हो गए और तमाम डायनासोर खत्म हो गए। इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए हमें धरती के इतिहास के पन्ने पलटने होंगे।