सोफे पर बैठी ये महिला अब अपनी बिल्ली से परेशान हो चुकी थी।
वो एक वीडियो बनाकर लोगों को उसे खरीदने के लिए मनाना चाहती थी।
डेली मेल के मुताबिक ये औरत अपनी बिल्ली को खाना फेंक कर और उसे प्यार से बुलाकर ये जता रही थी कि उसकी बिल्ली बहुत ही नटखट और प्यारी है।
हुआ हैरतअंगेज
जैसा कि आप देख ही सकते हैं, औरत वीडियो बनाते हुए अपनी बिल्ली की तारीफ कर रही है।
लेकिन बिल्ली बहुत परेशान कर रही है। औरत परेशान होते हुए भी खुश होने का नाटक कर रही है।
आखिरकार, जिस बिल्ली से परेशान होकर वो उसे बेचना चाहती थी, वीडियो में ही बिल्ली ने उस पर अटैक कर दिया।
काटा कहां?
बिल्ली भी अपने ओनर से परेशान थी। उसने वीडियो के दौरान ही अपने ओनर के हाथ में जोर से काट दिया।
वहां से फिर भाग गई। जब ये वीडियो लोगों तक पहुंचा, तो ये वायरल हो गया।
बिल्ली को खरीदने वाले तो काई नहीं आए पर इस अनोखे वीडियो को देखने के लिए लोगों में अलग ही जोश दिखा।
इससे पहले भी जानवरों के काटने खबरें आती रहीं हैं। हाल ही में एक सांप ने महिला के वक्ष पर काट दिया था। पढ़ें ये खबर, क्लिक करें