हम मस्ती-मजाक के मूड में होते हैं तो आपस में कुछ मजेदार बोलकर अपने वक्त को फन-टाइम बनाते हैं।
लेकिन, डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक हम आपको बताना चाहते हैं कुछ ऐसे बर्बर लोगों के बारे में जिन्होंने अपनी मस्ती के लिए एक मछली को शिकार बनाया।
ये कुछ ऐसे मछुआरे हैं जिन्होनें एक मछली के मुंह में जलती सिगरेट को भर दिया और उसे पीने पर मजबूर भी किया।
जानवर पर बर्बरता
जुबान जानवरों के साथ ऐसा सुलूक किए जाने पर उन मछुआरों को बड़ा मजा आ रहा था।
हम ऐसा इसलिए कह सकते हैं कि उन्होंने इस पूरी घटना का फुटेज खुद ही बनाया और लाइवलीक पर अपलोड कर दिया।
इसके बाद जिस-जिस ने भी वीडियो को देखा, ऐसा काम करने वालों को क्रूर ही ठहराया।
ये कोई बात है
ये तो पता नहीं लगाया जा सका है कि वीडियो कहां का है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसे शूट करने वाले फ्रेंच थे।
वीडियो में उनके पैर और हैट का कुछ हिस्सा दिख रहा है जिससे ये उम्मीद लगाई जा रही है।
आपको बता दें कि जानवरों के साथ बदसूलूकी की ये कोई पहली घटना नहीं है।
इसके पहले भी पालतू कुत्ते को घर में छोड़, बीमार कर मारने की खबरें आ चुकीं हैं। खबर पढ़नें के लिए क्लिक करें