फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग खोलते ही दिखा मगरमच्छ का दिल, तस्वीरें देख सिहर जाएंगे आप

Mon, 16 May 2016 11:39 AM IST
टीम डिजिटल /अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
बैग में मगरमच्छ का दिल - फोटो : mirror.co.uk
विज्ञापन
दुकान में लेदर का बेशकीमती बैग खोलते ही एक महिला को दिखा मगरमच्छ का जिंदा धकड़ता दिल। वहीं स्टाइलिश जूता पहनकर ट्रायल कर रही एक दूसरी महिला ने जूतों में से खून से सने पैर बाहर निकाले। डरिए मत। ये बातें बिल्कुल सही हैं पर मगरमच्छ का जिंदा धकड़ता दिल और खून नकली है। हो जाइए सावधान क्योंकि जानवरों की खाल से बनी इन चीजों के इस्तेमाल को रोकने और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए पेटा ने कुछ ऐसे ही डरावने कैम्पेन की शुरुआत की है। 
विज्ञापन
Trending Videos

खून से सने पैर - फोटो : mirror.co.uk
इस नए कैम्पेन ने आजकल ग्राहकों को काफी डरा रखा है। कई शॉपिंग मॉल के महंगे दुकानों में जानवरों की खाल से बने पर्स को खोलते ही ग्राहकों को किसी जानवर का धड़कता दिल नजर आ रहा है तो किसी दुकान पर स्टाइलिश जूतों को ट्रायल करते समय महिलाओं के पैरों में जानवरों का खून लग रहा है। हालांकि ये सारी चीजें नकली हैं और सिर्फ ग्राहकों को डराने के लिए रखी गई हैं। हिडेन कैमरा के जरिए ऐसा किया जा रहा है।

बैग के अंदर मौजूद खून - फोटो : mirror.co.uk
एक बेहद डरावने वीडियो में दिखाया गया है कि लेदर जैकेट के जिप को खोलते ही उसके अंदर जानवरों की मांसपेशियां नजर आ रही है। वहीं एक महिला के लेदर का बैग खोलते ही उसके अंदर एक जानवर का धड़कता दिल नजर आ रहा है। वहीं एक दुकान में बेल्ट और वॉलेट में जानवरों के अंदरूनी अंग नजर आ रहे हैं। इन वीडियों को देखते ही ग्राहक सिहर रहे हैं। 
विज्ञापन

बैग में जानवरों के अंगों को देख डरी महिला - फोटो : mirror.co.uk
पेटा ने बैंकाक की एक महंगी दुकान से इस कैम्पेन की शुरुआत की है। पेटा के अनुसार चमड़ा उद्योग के लिए हर साल करीब 1 अरब जानवरों को मार दिया जाता है जिनमें सांप, मगरमच्छ, सील, जेबरा जैसे जानवर शामिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें