फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: नाले में फंसा था विशालकाय अजगर, स्नैक कैचर के बाहर निकालते ही दिखाया ऐसा रूप, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 05 Jun 2025 12:35 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Ajgar Ka Video: वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश में एक शख्स अजगर का रेस्क्यू करने पहुंचता है। अजगर पहले ही गटर के चैंबर में फंसा होता है। अजगर का आधा शरीर नाली के किनारे से बाहर है, तो वहीं आधा गटर के अंदर।
विज्ञापन
नाले में फंसा था विशालकाय अजगर, स्नैक कैचर के बाहर निकालते ही दिखाया ऐसा रूप - फोटो : Instagram/sarpmitr_ashtvinayak_more
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: धरती पर सापों की कई प्रजातियां पाई जाती हैं। इनमें अजगर बेहद शक्तिशाली और खतरनाक सांप होता है। यह सांप अपनी ताकत से किसी को भी अपने चंगुल में दबोचकर जान निकाल सकता है। अगल अजगर ने किसी को दबोच लिया, तो उसका बच पाना नामुमकिन है। अजगर के रेस्क्यू का एक वीडियो वायरल वायरल हो रहा है, जो हैरान करने वाला है।

विज्ञापन


दरअसल, एक अजगर गटर के चैंबर में फंसा गया होता है। उसका मुंह गटर से बाहर और शरीर चैंबर के अंदर होता है। ऐसे उसका रेस्क्यू करने वालों के भी पसीने छूट जाते हैं। वीडियो में दिख रहा है कि अजगर बाहर आते ही एक पल के लिए  बेकाबू हो जाता है और गुस्से में इधर-उधर उड़ने लगता है। सोशल मीडिया पर दो वीडियो पोस्ट किए गए हैं, जिनमें अलग-अलग नजारे देखे जा सकते हैं। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी बारिश में एक शख्स अजगर का रेस्क्यू करने पहुंचता है। अजगर पहले ही गटर के चैंबर में फंसा होता है। अजगर का आधा शरीर नाली के किनारे से बाहर है, तो वहीं आधा गटर के अंदर। जब शख्स स्नैक कैचर लेकर सांप को अंदर से खींचने की कोशिश करता है, तो उसको इसमें सफलता नहीं मिलती है। इसके बाद वह उसे बाहर से पकड़कर खींचता है।
विज्ञापन




Viral Video: मिया-बीवी के मिले 36 के 36 गुण, बाइक पर पीछे बैठी पत्नी ने खुद पी सिगरेट फिर पति को पिलाई

काफी देर तक मेहनत करने के बाद दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि शख्स अजगर को पकड़ लेता है। ऐसे में जब वह अजगर को पकड़ता है, तो वह शुरू में बिल्कुल भी काबू में नहीं आता है। लेकिन इसके बाद वह अजगर को बोरे में भरकर जंगल में छोड़ आते हैं।



Viral Video: लोकल ट्रेन में बाइक लेकर घुस गया बिहारी लड़का, भड़के लोग बोले- गंवारों की कमी नहीं है

इंस्टाग्राम पर @ sarpmitr_ashtvinayak_more नाम के अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो नवी मुंबई का है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें