फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: बोतल में ढक्कन के अंदर क्यों लगाया जाता है रबर? जानिए आखिर क्या है वजह

Wed, 31 May 2023 05:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

ढक्कन में रबर लगाने के कारण अगर बोतल के प्रेशर में किसी तरह की गड़बड़ी होती है या फिर कोल्ड ड्रिंक के तापमान में कोई बदलाव आता है, तो रबर कंट्रोल कर लेता है और प्लास्टिक के ढक्कन को खुलने से रोकता है।
विज्ञापन
Why is there a rubber disk in plastic bottle caps? - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ajab-Gajab: प्लास्टिक की बोतल में पानी से लेकर कोल्ड ड्रिंक तक मिलती हैं। बोतल में पदार्थ को भरने के बाद ढक्कन से सील कर दिया जाता है। कोल्ड ड्रिंक या पानी पीने के बाद हम बोतल को बंद कर रख देते हैं, लेकिन क्या आपने कभी प्लास्टिक बोतल के ढक्कन के अंदर लगे रबड़ को देखा है? ढक्कन के अंदर एक गोल रबर लगाया गया होता है। इस रबर को लगाए जाने के पीछे खास वजह है।

विज्ञापन


एक रिपोर्ट के मुताबिक, कई वजहों से प्लास्टिक बोतल के ढक्कन के अंदर रबर लगाया जाता है। कोल्ड ड्रिंक भरने के बाद बोतल को एयर टाइट कर दिया जाता है, क्योंकि उसके अंदर गैस भरी होती है। इसकी वजह से ही जब बोतल को खोला जाता है, तो कोल्ड ड्रिंक में गैस तेजी से बाहर आती है। 

ढक्कन में रबर लगाने के कारण अगर बोतल के प्रेशर में किसी तरह की गड़बड़ी होती है या फिर कोल्ड ड्रिंक के तापमान में कोई बदलाव आता है, तो रबर कंट्रोल कर लेता है और प्लास्टिक के ढक्कन को खुलने से रोकता है। प्लास्टिक की बोतलों पर लगने वाले ढक्कन पहले पॉलीथीन टैरीपिथालेट से बनाए जाते थे। इसके अणु सूर्य की यूवी किरणों से मिलने पर पानी में घुल सकते हैं, जो इंसान की सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। इसकी वजह से ढक्कन में नीचे रबर लगाया जाता है, जिससे यह रिएक्शन न होने पाए। 
विज्ञापन


Optical illusion: क्या आप पेड़ पर छिपे सांप को पांच सेकेंड में ढूंढ सकते हैं? 99 फीसदी लोग ढूंढने में फेल

रबर नहीं होने देता है लीक

अगर ढक्कन में से रबर डिस्क को निकाल दिया जाता है, तो भी बोतल आसानी से बंद हो जाती है। लेकिन आप बोतल को उल्टा करते हैं, तो संभव है कि कोल्ड ड्रिंक लीक होने लगे। रबर की डिस्क ढक्कन को एयर टाइट करने और बोतल के मुंह को ढक्कन के अंदर सही ग्रिप उपलब्ध कराने के लिए लगाई जाती है। 

Nostradamus: जानिए कौन थे नास्त्रेदमस? 2023 के लिए की थीं ये डरावनी भविष्यवाणियां, इंसान ही इंसान को खाएगा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें