Ajab-Gajab News in Hindi: दुनिया में हर कोई उच्च शिक्षा हासिल करना चाहता है। लोगों की इच्छा होती है कि वह उच्च शिक्षा हासिल कर अच्छी नौकरी पा सकें और ज्यादा से ज्यादा पैसा कमा पाएं। लेकिन एक चीनी व्यापारी की कहानी इसके बिल्कुल उलट है। चीन की एक बिजनेसमैन यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन इस दौरान वह करोड़पति बन गया और उसे अभी तक एडमिशन नहीं मिल पाया है।
यह व्यापारी 27वीं बार यूनिवर्सिटी प्रवेश परीक्षा में फेल हो चुका है। चीन के अखबारों में इस चीनी कारोबारी की कहानी छप चुकी है, जिसके बाद यह चर्चा का विषय बन चुकी है। लेकिन चीन के व्यापारी लियांग शी अभी भी प्रवेश पाने की तैयार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह अगले साल होने वाली प्रवेश परीक्षा में फिर शामिल होंगे। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह पूरा मामला क्या है?