फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के डिजाइनर बैग की मार से हो गया आइसीयू में भर्ती

Mon, 13 Jun 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : East Asia Tribune
विज्ञापन
ये सुनने में कुछ अटपटा जरूर लगे कि हैंडबैग की मार से कोई आईसीयू में भर्ती हो जाए, लेकिन ऐसा वाकया सिंगापुर के एक व्यक्ति के साथ हुआ है। उसे उसकी गर्लफ्रेंड ने अपने हैंडबैग से इतनी जोर से मारा कि वह आईसीयू में भर्ती हो गया। अपनी गर्लफ्रेंड को एनिवर्सरी गिफ्ट देने का उसे यह खामियाजा भुगतना पड़ेगा, शायद उसने सपने में भी न सोचा होगा। 
विज्ञापन


एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि 'जो व्यक्ति घायल हुआ है वो मेरा अच्छा दोस्त है। उसकी गर्लफ्रेंड ने रिलेशनशिप की एनिवर्सरी पर उससे क्रिश्चियन डियर हैंडबैग की मांग की थी। इस बैग की कीमत करीब 6 लाख रुपये थी। लेकिन इस व्यक्ति के पास इतना महंगा बैग खरीदने के पैसे नहीं थे।' इस पर उसकी गर्लफ्रेंड ने कहा कि वो या तो उसे बैग ला कर दे नहीं तो वो उससे रिश्ता खत्म कर देगी। ये सुनकर उस व्यक्ति ने दूसरे डिजाइनर का उससे सस्ता बैग गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में देना चाहा, जिसकी कीमत 3 लाख के करीब थी। 

उसने अपनी गर्लफ्रेंड को पार्टी के लिए बुलाया और उसे अपना लाया हुआ गिफ्ट देना चाहा, लेकिन उसके साथ वो हो गया जिसके बारे में उसने सोचा भी नहीं था। जैसे ही उसने गिफ्ट का पैकेट हटाया उसकी गर्लफ्रेंड भड़क गई, और उसने ब्वायफ्रेंड के ऊपर ही हमला बोल दिया। बैग का मेटल वाला हिस्सा सीधे जाकर उसके आंख में लगा। एंबुलेंस बुलाया गया और उसे अस्पताल पहुंचाया गया। और उसकी गर्लफ्रेंड भाग निकली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें