फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की नीतियों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं: गडकरी

Mon, 13 Jun 2016 01:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नीतीन गडकरी ने पेश किया लेखा जोखा - फोटो : PTI
विज्ञापन
यूपी के इलाहाबाद में आयोजित बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के दौरान केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बीते दो सालों में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कामों का लेखा जोखा पेश किया। उन्होंने कहा कि दो साल में लागू किए गए नीतियों के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। 
विज्ञापन


गडकरी ने बताया कि बीते दो सालों में किसानों के विकास में तेजी से बढ़ोतरी हुआ है जिसमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अहम योगदान रहा है। इससे किसानों को फायदा भी हुआ है और किसान विकास दर में भी बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा उन्होंने कोयला उत्पादन के क्षेत्र में देश की बढ़ती निर्भरात का भी जिक्र किया। 

नितिन ने पत्रकारों को बताया कि देश में कोयला उत्पादन के क्षेत्र में तेजी से बढ़ोतरी हुई है जिससे हमारी आयातित कोयले पर निर्भरता कम हुई है। इसके अलावा बिजली उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है जो आगे आने वाले समय में भी जारी रहेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री जनधन योजना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार ने इसके मद में 36 हजार करोड़ रुपए बैंको में जमा करवाए हैं जोकि खुद में ही एक बड़ी रकम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें