दुनिया में ऐसे कई आइलैंड (द्वीप) हैं, जहां कभी लोग रहा करते थे, लेकिन बाद में वो किसी न किसी वजह से वीरान हो गए। एक ऐसा ही आइलैंड जापान के शहर नागासाकी के तट पर स्थित है, जिसे बैटलशिप आइलैंड के नाम से जाना जाता है। दरअसल, युद्धपोत के जैसे अपने आकार के कारण इस आइलैंड को बैटलशिप का नाम दिया गया था।