फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: फुटपाथ पर सजा नन्हा सा पंडाल, गरीबी के बीच बच्चे की बप्पा के प्रति भक्ति ने छू लिया लोगों का दिल

Sun, 13 Sep 2026 11:26 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो: सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो सामने आया है, जिसने अपनी मासूमियत और भक्ति से लोगों का दिल जीत लिया। बच्चा फुटपाथ पर बैठकर एक छोटा सा पंडाल सजाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
फुटपाथ पर सजा बच्चे का बनाया नन्हा सा पंडाल - फोटो : @iamamitnarvekar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बच्चे ने फुटपाथ पर सजाया बप्पा का पंडाल: गणेश उत्सव को लेकर इन दिनों शहरों से लेकर मोहल्लों और सड़कों तक तैयारियां जोरों पर हैं। कहीं भव्य गणेश पंडाल सजाने की तैयारी चल रही है, तो कहीं चंदा जुटाया जा रहा है। लेकिन हाल ही में सामने आए एक वीडियो ने लोगों का दिल छू लिया है। जिसमें एक बच्चा फुटपाथ पर बैठकर छोटा सा पंडाल सजाता नजर आ रहा है। 

 

सोशल मीडिया वायरल वीडियो

विज्ञापन

वीडियो में एक बच्चा अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर बैठा नजर आ रहा है। बच्चा गणेश जी की नन्हीं प्रतिमा को बड़े ही ध्यान से रंगता दिखाई देता है। आसपास सीमित सुविधाएं न होने के बावजूद उसके हुनर और मेहनत में कोई कमी नजर नहीं आती। प्रतिमा पर रंग भरने के बाद उसकी खूबसूरती ऐसी निखरकर सामने आती है कि यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि इसे सड़क किनारे इतनी कम सुविधाओं के बीच तैयार किया गया है।


ऋषिकेश: सड़क पर भिड़े दो सांड, बीच में आई स्कूटी सवार महिला के साथ हुआ कुछ ऐसा, वीडियो देख रह जाएंगे दंग

विज्ञापन

देखें वीडियो 


वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं

गरीबी के बीच बच्चे की बप्पा के प्रति भक्ति के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा है-  मुंबई का सबसे छोटा मंडल, इसमें सदस्यता शुल्क नहीं है। सोशल मीडिया पर दिल छू लेने वाला ये वीडियो लोगों का खूब ध्यान खींच रहा है। जिसे अबतक 11 लाख से ज्यादा व्यूज और हजारों लाइक मिल चुके हैं, तो वहीं वीडियो देख यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक शख्स ने लिखा- ये पिक्चर मेरी आंखों में बस गई है। टीचर से सीधे प्रिंसिपल। तो वहीं कई यूजर्स  गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगा रहे हैं। 




गणेश पंडालों में सजते आस्था और संदेश

गणेश चतुर्थी आते ही देशभर में भक्ति और उत्सव का माहौल बन जाता है। घरों में बप्पा की स्थापना से लेकर बड़े-बड़े सार्वजनिक पंडालों तक, हर जगह गणपति बप्पा की जय-जयकार सुनाई देती है। भारत के बड़े गणपति पंडाल केवल धार्मिक आयोजन नहीं होते, बल्कि कला, संस्कृति और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन जाते हैं। कई मंडल हर साल नई थीम तैयार करते हैं। कहीं पौराणिक कथाओं को दर्शाया जाता है तो कहीं सामाजिक संदेशों और पर्यावरण संरक्षण को सजावट का हिस्सा बनाया जाता है।



एक दिन के लिए टीचर बनने को लेकर बच्चों ने कही मन की बात, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो


झांसी: रील बनाने के चक्कर में शख्स ने 30 फीट की उंचाई से बांध में लगाई छलांग, फिर जो हुआ देखकर उड़ जाएंगे होश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें