फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Post: कैब में बच्चे को दूध पिला रही थी महिला, ड्राइवर ने देखते ही शीशा कर लिया तिरछा, लोगों ने की तारीफ

Fri, 29 Aug 2025 04:12 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Post: सोशल मीडिया पर इन दिनों यशिका रापरिया नाम की एक महिला का इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। यशिका ने अपने साथ हुआ एक छोटा-सा लेकिन बेहद खास अनुभव शेयर किया।
विज्ञापन
ड्राइवर के इस काम की खूब हुई तारीफ - फोटो : इंस्टाग्राम @baby_led_parenting
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल ज्यादातर महिलाएं कैब या टैक्सी में सफर करते समय थोड़ा असुरक्षित महसूस करती हैं। खासकर तब जब वे अपने छोटे बच्चे के साथ होती हैं। बच्चे को सफर के दौरान फीड कराना यानी कि दूध पिलाना हर मां के लिए जरूरी होता है, लेकिन कई बार यह स्थिति उन्हें असहज बना देती है। इसी तरह का एक अनुभव हाल ही में एक महिला ने साझा किया, जिसने इंटरनेट पर हर किसी का दिल छू लिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी महिला का एक अनुभव साझा करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर इन दिनों यशिका रापरिया नाम की एक महिला का इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। यशिका ने अपने साथ हुआ एक छोटा-सा लेकिन बेहद खास अनुभव शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे एक कैब ड्राइवर की एक नॉर्मल सी हरकत ने उन्हें सुरक्षित और सम्मानित महसूस कराया। यशिका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि वह अपने बच्चे के साथ कैब से सफर कर रही थीं। सफर के दौरान उनके बच्चे को दूध पिलाना था। उनके पास अपने और बच्चे को ढकने के लिए कपड़ा भी था, लेकिन फिर भी वह थोड़ा अनकंफर्टेबल महसूस कर रही थीं। उन्होंने हिम्मत जुटाकर खुद को ढका और बच्चे को फीड कराने लगीं।




ड्राइवर निकला जेंटलमैन
इसी दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनके दिल को छू लिया। उन्होंने देखा कि कैब ड्राइवर ने बिना कुछ कहे, बहुत इज्जत और समझदारी के साथ अपने रियर-व्यू मिरर को इस तरह एडजस्ट कर लिया कि पीछे की सीट पर क्या हो रहा है, वह उसमें न दिखे। ड्राइवर का यह छोटा-सा कदम यशिका को बहुत अच्छा लगा। उन्हें लगा कि उनकी प्राइवेसी और सम्मान की पूरी तरह से परवाह की जा रही है। यशिका ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भले ही यह ड्राइवर के लिए एक छोटा-सा काम था, लेकिन एक मां के लिए यह बहुत बड़ी राहत और सुरक्षा का एहसास था। उन्होंने इसे इंसानियत और जेंटलमैन होने की असली मिसाल बताया।
विज्ञापन


पोस्ट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
किसी यूजर ने लिखा, "यह पढ़कर इंसानियत में भरोसा फिर से जाग गया।" तो वहीं एक और ने कहा, "जब लोग कहते हैं कि सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते, तो वे ऐसे ही लोगों की बात करते हैं। यह सच में एक सच्चे जेंटलमैन की पहचान है।" यह कहानी हमें याद दिलाती है कि अच्छे काम हमेशा बड़ी चीजों में नहीं, बल्कि छोटे-छोटे कामों में झलकती है। कभी-कभी बिना कुछ कहे, सिर्फ एक छोटी-सी कोशिश किसी के लिए बहुत मायने रख सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें