प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख मोरना अनिल राठी ने किया। प्रतियोगिता के दौरान हैदरनगर निवासी राकेश के कबूतर ने अंत तक आकाश में उड़कर बाजी मारी। तथा प्रथम पुरस्कार में कार और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
गांव भुम्माखेड़ी निवासी अंकित प्रधान के कबूतर ने दूसरे स्थान पर रहकर बाइक जीती। इस मौके पर ग्राम प्रधान अनुज पहलवान, विरेंद्र प्रधान, मिंटू, जितेंद्र, नरेंद्र सिंह, प्रवीण कुमार आदि सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, मेरठ, शामली, बागपत, बिजनौर, नोएडा, हापुड़ सहित मोरना क्षेत्र के गांवों से आए प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/