फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर पर मिल रही 18 हजार की सब्सिडी, सिंगल चार्ज में चलेगा 75 किमी

Wed, 29 May 2019 12:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Ampere Zeal Electric scooter - फोटो : ampere vehicles
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कंपनी Greaves Cotton ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया है। Ampere Zeal स्कूटर पर कंपनी फेस-2 स्कीम के तहत 18 हजार रुपये की सब्सिडी मिल रही है। इस स्कूटर की खासियत है कि यह सिंगल चार्ज में 75 किमी की दूरी तय कर लेता है।

विज्ञापन

 

कीमत 66,950 रुपये

Ampere Zeal इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत 66,950 रुपये है। फास्टर अडप्शन एंड मैन्यूफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड एंड इलेक्ट्रिक व्हीकल्स यानी फेम को अप्रैल 2015 में लागू किया गया था, वहीं इस साल अप्रैल से फेम-2 लागू हो चुका है। इस स्कीम के तहत सरकार अगले तीन साल तक इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर सब्सिडी दे रही है। सरकार ने इस योजना के लिए 10 हजार करोड़ की राशि स्वीकृत की है।
 

टॉप स्पीड 55 कमी प्रति घंटा

Ampere Zeal Electric Scooter - फोटो : ampere vehicles
18 हजार की सब्सिडी के बाद Ampere Zeal स्कूटर की कीमत 66,950 रुपये। इस स्कूटर की टॉप स्पीड 55 कमी प्रति घंटा है और यह साढ़ें पांच घंटे की चार्जिंग के बाद 75 किमी दूरी तय कर सकता है। कंपनी स्कूटर पर 1 से 3 साल की वारंटी दे रही है           
 

300 से ज्यादा डीलरशिप्स आउटलेट्स

इस स्कूटर को देशभर में मौजद कंपनी की 300 से ज्यादा डीलरशिप्स आउटलेट्स के जरिए बेचा जाएगा। Ampere Zeal को स्पोर्टी लुक में डिजाइन किया गया है और इसमें बॉडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसमें एलईडी हेडलैंप्स, हैंडलबार माउंटेड टर्न इंडीकेटर्स, डुअल स्पीड मोड (इकोनॉमी एंड पावर), वहीं यह स्कूटर 0 से 50 किमी की स्पीड पकड़ने में 14 सेकेंड का वक्त लेता है।
 
विज्ञापन

एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम

स्कूटर में सिक्योरिटी फीचर के तौर पर एंटी थेफ्ट अलार्म सिस्टम दिया गया है। स्कूटर का वजन 78 किग्रा है और यह 130 किग्रा तक का वजन उठा सकता है। Ampere Zeal को 5 रंगों ब्लू, सिल्वर, रेड, व्हाइट और येलो में लांच किया गया है। Greaves Cotton की Zeal के अलावा Reo, V48, मैग्नस और एंजल स्कूटर की पर्सनल रेंज आती है। इसके अलावा कमर्शियल में त्रिशूल और मित्र आते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें