फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पर ठाठ से फोन पर बात कर रहा था शख्स, तभी पीछे से आया सांड और सींग से उठाकर पटका

Mon, 02 Jun 2025 09:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सड़क पर चल रहे सांड अक्सर बिना किसी कारण के राहगीरों पर हमला कर देते हैं। उनका स्वभाव इतना गुस्सैल होता है कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कब किस पर वे झपट पड़ें। इनका गुस्सा सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई बार ये सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन
व्यक्ति पर सांड ने किया हमला - फोटो : इंस्टाग्राम @social_._pulse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियोज भी वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हम यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर हमारे समाज में और हमारे आसपास कैसी अजीब घटनाएं घटित होती हैं। इंटरनेट पर सांड और इंसान की टक्कर के ढेरों वीडियोज मौजूद है, लेकिन शहरों में सड़कों पर घूमते आवारा सांड अब आम जनता के लिए गंभीर खतरा बनते जा रहे हैं। इनकी संख्या और आक्रामकता में रोज इजाफा हो रहा है, जिससे राह चलते लोगों के लिए सड़कों पर सुरक्षित चलना मुश्किल होता जा रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वायरल वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सड़क पर चल रहे सांड अक्सर बिना किसी कारण के राहगीरों पर हमला कर देते हैं। उनका स्वभाव इतना गुस्सैल होता है कि यह समझना मुश्किल हो जाता है कि कब किस पर वे झपट पड़ें। इनका गुस्सा सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि कई बार ये सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिनमें सांडों की उग्र हरकतें नजर आती हैं। कभी स्कूटी के पीछे भागते हुए दिखाई देते हैं तो कभी ट्रैक्टर से भिड़ते नजर आते हैं। अब एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक सांड ने चलते-फिरते एक शख्स पर हमला कर दिया।




शख्स पर जोरदार हमला करता है सांड
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति एक दुकान के बाहर खड़ी स्कूटी के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा है। तभी पीछे से एक सांड चुपचाप आता है और अचानक उस पर जोरदार हमला कर देता है। सांड अपने सींगों से उस व्यक्ति को इतनी जोर से टक्कर मारता है कि वह सीधे जमीन पर जा गिरता है। यह हमला इतना अचानक होता है कि उस व्यक्ति को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिलता। ऐसा लगता है जैसे सांड को यह पसंद नहीं आया कि कोई सड़क पर खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा हो।
विज्ञापन


भीड़ में हुआ है हादसा
टक्कर के बाद घबराया हुआ व्यक्ति तुरंत संभलता है और दौड़कर पास की दुकान में चला जाता है। वहां मौजूद लोग भी इस पूरे घटना को देखकर डर के मारे इधर-उधर भागने लगते हैं। वीडियो से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह घटना किसी भीड़भाड़ वाले बाजार में हुई है। यह क्लिप इस बात का साफ संकेत है कि आवारा सांडों का खुलेआम घूमना न केवल खतरनाक है, बल्कि यह आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करता है।



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें