फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कचौड़ी खा रहा था शख्स तभी सब्जी में मिली छिपकली, पहलो तो दुकानदार ने बनाया बहाना फिर मानी गलती

Thu, 11 Sep 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: खाने के दौरान अचानक सब्जी में छिपकली निकल आई। इस घटना से वहां मौजूद ग्राहक घबरा गए और ठेले वाले से जमकर बहस करने लगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
कचौड़ी सब्जी में मिली छिपकली - फोटो : एक्स@atraulikhaber
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के अतरौली कस्बे से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह मामला सड़क किनारे लगे एक ठेले से जुड़ा है, जहां लोग कचौड़ी-सब्जी खाने पहुंचे थे। खाने के दौरान अचानक सब्जी में छिपकली निकल आई। इस घटना से वहां मौजूद ग्राहक घबरा गए और ठेले वाले से जमकर बहस करने लगे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल, एक शख्स ने जब कचौड़ी की प्लेट में सब्जी देखी तो उसमें छिपकली पड़ी हुई थी। जैसे ही उसने यह बात सबको बताई, मौके पर हंगामा खड़ा हो गया। उस शख्स ने प्लेट उठाकर दुकानदार को दिखाया और गुस्से में कहा, “ये जिंदा मारने के चक्कर में है।” इस पर वहां मौजूद दूसरे ग्राहक भी भड़क गए और दुकानदार से सवाल-जवाब करने लगे। पहले तो दुकानदार ने अपनी गलती मानने के बजाय सफाई दी। उसने कहा कि “ऊपर पेड़ है और नीचे दुकान है, इसलिए छिपकली गिर गई।” दुकानदार का यह बहाना सुनकर ग्राहक और ज्यादा नाराज हो गए। उनमें से एक ने तुरंत कहा, “यहां तो दीवार लग रही है, फिर छिपकली कैसे गिर गई?” बात बढ़ने लगी तो दुकानदार घबरा गया और माफी मांगने लगा।



दुकानदार ने बनाया बहाना
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जब ग्राहक नाराज होकर तीखे सवाल पूछते हैं तो दुकानदार पहले तो टालमटोल करता है। लेकिन जब लोग उसे डांटते हैं और कहते हैं कि “अगर इसे खाकर कोई मर गया तो?” तब दुकानदार दोनों कान पकड़कर माफी मांगने लगता है। वह खुद को गरीब आदमी बताकर गलती सुधारने की बात करता है।
विज्ञापन


शख्स ने वीडियो बनाकर किया पोस्ट
इस पूरे मामले का वीडियो वहीं मौजूद किसी शख्स ने बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। कैमरे में पूरी दुकान और प्लेट में मिली छिपकली को भी कैद किया गया। वीडियो तेजी से वायरल हो गया और लोग इसे देखकर हैरान रह गए। X पर @atraulikhaber नाम के एक अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया। इसमें लिखा गया कि अलीगढ़ के अतरौली अनाज मंडी के सामने एक युवक कचौड़ी खाने गया था। लेकिन सब्जी में छिपकली देखकर उसके होश उड़ गए। पोस्ट में अलीगढ़ पुलिस को टैग करते हुए मामले पर कार्रवाई की मांग की गई।

पुलिस ने लिया एक्शन
इसके बाद अलीगढ़ पुलिस ने भी इस वीडियो पर जवाब दिया। पुलिस ने कहा कि यह मामला खाद्य विभाग से जुड़ा है। स्थानीय थाने में इस संबंध में कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। हालांकि पुलिस ने बताया कि स्थानीय थाने को खाद्य विभाग से संपर्क करने और जरूरी कदम उठाने के निर्देश दे दिए गए हैं। इस घटना के बाद से लोगों के बीच ठेले पर बिकने वाले खाने की स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर फिर से बहस छिड़ गई है। अक्सर देखा जाता है कि सड़क किनारे के ठेलों पर साफ-सफाई का ध्यान नहीं दिया जाता। यही वजह है कि ऐसे मामले बार-बार सामने आते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें