फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zara Hatke: दिल्ली मेट्रो में 'राधे-राधे' गाते हुए शख्स गाने लगा अजीबोगरीब गाना, इंटरनेट पर वायरल हुआ वीडियो

Sat, 05 Apr 2025 08:40 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स दिल्ली मेट्रो के अंदर खड़े होकर जोर-जोर से गाना गा रहा है जिसके बोल भी नहीं समझ आ रहे हैं। मगर वो साथ में राधे-राधे भी बोलता है। आसपास खड़े लोग शख्स को ध्यान से देखने लगते हैं।
विज्ञापन
मेट्रो में डांस करता दिखा शख्स - फोटो : Reddit/@r/delhi icon
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: दिल्ली मेट्रो हर दिन लाखों लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाती है। दिल्ली मेट्रो एक ऐसी जगह है जिसका वीडियो आए दिन इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। कभी कोई डांस करता नजर आता है, कभी झगड़े का दृश्य सामने आता है, तो कभी कोई अजीबोगरीब हरकत लोगों का ध्यान खींचती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स राधे-राधे गाते हुए डांस करने लगता है और अजीबोगरीब गाना गाने लगता है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन


You don't need any subscription to binge watch in Delhi Metro
byu/devil_sees indelhi


वीडियो में क्या है?
इस वायरल वीडियो में एक शख्स बेफिक्र होकर अनोखे अंदाज में जोर-जोर से गाना गा रहा है। वह मेट्रो की भीड़ में बेधड़क होकर गा रहा है, जिसे सुनकर कुछ यात्री मुस्कुरा रहे हैं तो कुछ हैरानी से उसे देख रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दिल्ली मेट्रो के अंदर शख्स गेट पर खड़े होकर 'राधे-राधे' का जाप कर रहा है। इसके बाद, वह अचानक एक अजीबोगरीब गाना गाने लगता है, जिसके बोल समझ में नहीं आते हैं। 
विज्ञापन


वीडियो का रोमांचक पल तब आता है जब शख्स गाने के साथ-साथ डांस भी करने लगता है जिसे देखकर आसपास के यात्री हैरान रह जाते हैं। कुछ लोग इस पल को अपने मोबाइल फोन में कैद करने लगते हैं, जिससे यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को पीछे से रिकॉर्ड किया गया है इसलिए शख्स का चेहरा नहीं दिख रहा है। शख्स गाना गा ही रहा होता है उतने में उसका स्टेशन आ जाता है और वो मेट्रो से उतरकर चला जाता है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: कुत्ते ने कई तरह के पोज देकर कराया फोटोशूट, लोगों ने कहा-'किसी सुपर मॉडल से कम नहीं हैं'

यूजर की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों लोग देख चुके हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग शख्स के गाने के अंदाज को मनोरंजक बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे अजीबोगरीब कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "दिल्ली मेट्रो में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है।" वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, "यह शख्स वाकई में अनोखा है।" इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर @r/delhi icon नाम के यूजर ने शेयर किया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: लहंगा पहनकर चिड़ियाघर घूमने पहुंची महिला, वीडियो देख लोगों ने कहा- शादी के मंडप से भागकर आई है

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें