फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने देसी पलंग को ही बना डाला कार और परिवार को घुमाया, देसी जुगाड़ देख लोगों ने पकड़ा माथा

Tue, 23 Sep 2025 03:51 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो आए हैं, जिसमें लोग पलंग में इंजन, स्टीयरिंग और ब्रेक लगाकर उसे गाड़ी बना देते हैं। लेकिन इस वीडियो में दिख रहा है कि यह शख्स अपने गांव की सड़क पर अपनी बनाई गाड़ी चला रहा है।
विज्ञापन
पलंग को बना दिया कार - फोटो : एक्स@RealTofanOjha
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में जुगाड़बाजों की कमी नहीं है। लोग छोटी-छोटी चीजों में भी बड़े आइडिया निकाल लेते हैं। बाइक के टायर में हवा भरने से लेकर बाइक को ई-रिक्शा में बदलना या अपनी खुद की गाड़ी लॉन्च करना हमारे यहां लोग हर चीज कर लेते हैं। अब हाल ही में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने पलंग को ही गाड़ी में बदल दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
ये कोई पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई वीडियो आए हैं, जिसमें लोग पलंग में इंजन, स्टीयरिंग और ब्रेक लगाकर उसे गाड़ी बना देते हैं। लेकिन इस वीडियो में दिख रहा है कि यह शख्स अपने गांव की सड़क पर अपनी बनाई गाड़ी चला रहा है। सड़क के किनारे खेत-खलियान साफ दिखाई दे रहे हैं। इस अनोखी गाड़ी में पलंग के बीचों-बीच स्टीयरिंग लगी है। पलंग के अंदर इंजन, एक्सेलेटर और ब्रेक भी लगाए हुए हैं। गद्दे ऊपर बैठने के लिए रखे हैं ताकि सवारी आराम से बैठ सके। गाड़ी के आगे टिन लगाकर इसे असली गाड़ी जैसा लुक दिया गया है। हेडलाइट भी लगी है।



शख्स ने पलंग को बनाया गाड़ी
वीडियो में यह दिखाया गया है कि शख्स खुद गाड़ी चला रहा है और उसके साथ कई महिला सवारी और एक बच्ची भी बैठी हैं। गाड़ी चार पहियों वाली है और चलाने में भी स्मूथ लगती है। इस जुगाड़ को देखकर लोग हैरान रह गए हैं। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे एक्स पर @RealTofanOjha ने शेयर किया और अब तक इस पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं। लोग इस पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
किसी ने लिखा, “ये तो नया आविष्कार है, सारी कार कंपनियां टेंशन में आ जाएंगी।” किसी ने कहा, “भारत में जुगाड़बाजों की कमी नहीं है।” और किसी ने मजाक में लिखा, “भाई की गाड़ी तो टेस्ला को भी मात दे देगी।” इस वीडियो को देखकर साफ लगता है कि भारतीय जुगाड़बाज किसी भी चीज को गाड़ी में बदलने में माहिर हैं। चाहे पलंग हो, बाइक हो या कोई और साधन लोगों की सोच और क्रिएटिविटी देखकर यही लगता है कि इंडिया में इनोवेशन का कोई अंत नहीं है। सिर्फ मनोरंजन के लिए ही नहीं, बल्कि यह वीडियो ये भी दिखाता है कि हमारी क्रिएटिव सोच कितनी मजबूत है। हर कोई अपने आसपास की चीजों को नए तरीके से इस्तेमाल करने के लिए तैयार है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें