फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: बारिश के गंदे पानी से भरी सड़क पर डांस करती दिखी लड़की, लोग बोले- इन पर तो बैन लगाना चाहिए

Tue, 03 Jun 2025 12:59 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस वीडियो में सीमा ने हरे रंग की ड्रेस पहन रखी है और वह बिना किसी हिचकिचाहट के पूरी तरह फिल्मी अंदाज में पोज देती हुई दिखती हैं। बारिश हो या सड़क पर दौड़ती गाड़ियां या फिर आसपास मौजूद लोग सीमा को किसी की कोई परवाह नहीं।
विज्ञापन
गंदे पानी में डांस करती दिखी लड़की - फोटो : इंस्टाग्राम @seemakanojiya87
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियोज वायरल होते हैं, जिसे देख हमें हैरानी भी होती है और हम यह सोचने पर भी मजबूर हो जाते हैं कि आखिर लोग वायरल होने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। अब हाल ही में, इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख कई लोग तो मजे ले रहे हैं, लेकिन वहीं कई लोग वीडियो में दिखाई गई लड़की की आलोचना भी कर रहे हैं।  हर दिन सोशल मीडिया पर कोई न कोई नया चेहरा वायरल होता है और इस बार इंटरनेट पर छा गई हैं यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीमा कानोजिया। उनका एक हाल ही में पोस्ट किया गया रेन डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनके इंस्टाग्राम अकाउंट @seemakanojiya87 से साझा किया गया है, जिसमें वह बारिश के पानी से भरी सड़क पर डांस करती नजर आ रही हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में सीमा ने हरे रंग की ड्रेस पहन रखी है और वह बिना किसी हिचकिचाहट के पूरी तरह फिल्मी अंदाज में पोज देती हुई दिखती हैं। बारिश हो या सड़क पर दौड़ती गाड़ियां या फिर आसपास मौजूद लोग सीमा को किसी की कोई परवाह नहीं। दिलचस्प बात यह है कि वीडियो में ना कैप्शन है, ना कोई लोकेशन टैग, इसके बावजूद इसे 2.2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।




लोगों ने पुनीत सुपरस्टार से की तुलना
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ ने सीमा के कॉन्फिडेंस और निडरता की तारीफ की है तो कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। किसी ने मजाक उड़ाते हुए उन्हें “पुनीत सुपरस्टार की बहन” बताया। वहीं, किसी ने लिखा, “ऐसा बटन बना दो जो लगातार बोले ही जाए।” कुछ यूजर्स ने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो ही इंस्टाग्राम रील्स पर बैन की वजह बनते हैं। एक मजाकिया कमेंट था, “जब स्विमिंग पूल न मिले तो रोड का पानी ही सही।” वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने चिंता जताई कि इस तरह की वायरल कंटेंट के कारण असल टैलेंटेड क्रिएटर्स को लाइमलाइट नहीं मिल पाती।
विज्ञापन


पहले हो चुकी है पुलिस कार्रवाई
सीमा कानोजिया एक यूट्यूबर हैं, जो मेकअप ट्रांसफॉर्मेशन, डांस और कुकिंग से जुड़े वीडियोज बनाती हैं। इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर पब्लिक प्लेस पर शूट किए गए डांस वीडियोज के लिए जानी जाती हैं, जिनमें रेलवे स्टेशन जैसी जगहें भी शामिल हैं। एक बार रेलवे स्टेशन पर शूटिंग के कारण उनके खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी हो चुकी है, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें