फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: कोबरा सांप को किस करता दिखा लड़का, वीडियो देख लोगों ने पकड़ा माथा, बोले- जान प्यारी नहीं है?

Fri, 06 Jun 2025 09:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: इस क्लिप में लड़के को किंग कोबरा समेत कई खतरनाक सांपों के साथ निडरता से खेलते हुए देखा जा सकता है। वह न केवल इन्हें पकड़ता है, बल्कि सांपों के सिर पर चूमता है।
विज्ञापन
सांप को किस कर रहा था लड़का - फोटो : इंस्टाग्राम @snake_sohail_8055__
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है जो लोगों को हैरानी में डाल देता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक लड़का बेहद जहरीले सांपों, यहां तक कि किंग कोबरा को भी बिना डरे पकड़ता है और उसके सिर पर किस करता नजर आता है। वीडियो वायरल हो गया है और इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस क्लिप में लड़के को किंग कोबरा समेत कई खतरनाक सांपों के साथ निडरता से खेलते हुए देखा जा सकता है। वह न केवल इन्हें पकड़ता है, बल्कि सांपों के सिर पर चूमता है। वीडियो में सांप फुफकारते हुए छूटने की कोशिश करते हैं और कुछ तो हमला करने के लिए तैयार भी दिखाई देते हैं, लेकिन वह लड़का पूरी तरह शांत रहता है और बार-बार उन्हें चूमने की कोशिश करता है। इस साहसिक और खतरनाक स्टंट ने लाखों लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट किया है।
 


वीडियो को लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं मिली-जुली हैं। कुछ लोगों ने लड़के की हिम्मत की तारीफ की तो कई लोगों ने इस हरकत को गलत और खतरनाक करार दिया। एक यूजर ने कमेंट किया, “यह किसी फिल्म का सीन लग रहा है, लेकिन असल जिंदगी में इस तरह का जोखिम क्यों उठाया जाए?” वहीं, दूसरे ने लिखा, “यह सीधे तौर पर क्रूरता है। सांप घबराए हुए हैं और उन्हें इस तरह परेशान करना गलत है।”
विज्ञापन


इन लोगों से हुई तुलना
वीडियो देखने के बाद कई दर्शकों का मानना है कि यह युवक कोई स्नेक कैचर हो सकता है। कुछ लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह व्यक्ति शायद निक बिशप या माइक होल्स्टन उर्फ ‘द रियल टार्जन’ हो सकता है। निक बिशप ने साल 2023 में एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे 12 फुट लंबे किंग कोबरा को चूमते दिखे थे और वह क्लिप 43 लाख बार देखी गई थी। माइक होल्स्टन का एक वीडियो 2024 में वायरल हुआ था जिसमें वे एक समान स्टंट करते नजर आए थे और उस वीडियो को 19 लाख से ज्यादा बार देखा गया था।

जहरीले सांपों में शुमार है सांप
जानकारी के लिए बता दें कि किंग कोबरा दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में शुमार किया जाता है. इसके जहर में मौजूद न्यूरोटॉक्सिन इतने ताकतवर होते हैं कि एक बार में यह 20 लोगों या एक हाथी की जान ले सकता है। किंग कोबरा की लंबाई 12 से 18 फीट तक हो सकती है, और इसके डसने से पीड़ित की सांस रुक सकती है या दिल की धड़कन बंद हो सकती है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें