फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: खेत में लड़के ने मोरों की आवाज निकालकर सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, वीडियो देख हर कोई रह गया दंग

Mon, 29 Sep 2025 04:14 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़का सिर्फ मोरों की ही नहीं, बल्कि लगभग सभी पशु-पक्षियों की आवाज निकाल लेता है। उसकी ये स्किल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसे ‘हैकर’ तक कहने लगे हैं।
विज्ञापन
शख्स ने निकाली मोरों की आवाज - फोटो : इंस्टाग्राम @raju99ss
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धमाल मचा रहा है। वीडियो में एक खेत में खड़ा है और अचानक मोरों की आवाज निकालता है। जैसे ही वह अपनी आवाज निकालता है। पेड़ पर बैठे बाकी के मोर भी मानो जवाब देने लगते हैं। लोग हैरान रह जाते हैं कि ये कैसे संभव है। लड़का खुद भी हंसते हुए कहता है कि उसे कुत्तों की भाषा समझ में आती है, लेकिन मोरों जैसी पक्षियों की भाषा नहीं आती। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़का सिर्फ मोरों की ही नहीं, बल्कि लगभग सभी पशु-पक्षियों की आवाज निकाल लेता है। उसकी ये स्किल देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उसे ‘हैकर’ तक कहने लगे हैं। कोई कहता है, “भाई ये तो असली जानवरों का मैनुअल पढ़कर आया है।” किसी ने मजाक में कहा, “तू अगर जंगल में अकेला रह गया तो भी बिल्कुल अकेला नहीं होगा, सारे जानवर तुझे जवाब देंगे।”




वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
हालांकि हर कोई तारीफ कर रहा है, लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो लड़के की वीडियो देखकर थोड़े डर गए। एक यूजर ने कॉमेंट किया, “भाई तुझे गाली दे रहे हैं।” लेकिन ज्यादातर लोग इसे मजेदार और अद्भुत टैलेंट मान रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोग लड़के की वीडियो बार-बार शेयर करने लगे और कमेंट बॉक्स में तरह-तरह के जोक्स भी आने लगे। दरअसल, ये लड़का किसी तरह का पेशेवर ट्रेनर नहीं है, लेकिन उसकी आवाज की पकड़ इतनी अच्छी है कि वह किसी भी जानवर या पक्षी की आवाज निकाल सकता है। कुछ लोग तो कह रहे हैं कि लड़का ऐसा करता है क्योंकि उसने बचपन से ही जानवरों और पक्षियों को ध्यान से देखा है और उनकी आवाजों की बारीकियां याद रखता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने किया टैग
वीडियो वायरल होते ही कई लोग लड़के से मिलने की इच्छा भी जताने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोग उसे टैग कर रहे हैं और पूछ रहे हैं कि ये सब कैसे करता है। कुछ तो उसे ‘जानवरों का व्हाट्सएप’ कहने लगे क्योंकि लगता है जैसे सारे जानवर सीधे उसकी आवाज सुनकर रिएक्ट कर रहे हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सिर्फ हंसी और तारीफ ही नहीं बटोरी, बल्कि लोगों को सोचने पर भी मजबूर कर दिया कि इंसान और जानवरों के बीच किस तरह का अनोखा कनेक्शन हो सकता है। बहुत से लोग कह रहे हैं कि अगर लड़का सही में इस टैलेंट को और डेवलप करे तो वह किसी भी एनिमल फिल्म या डॉक्यूमेंट्री में सुपरहिट हो सकता है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें