फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: पर्यटक बना रहे थे वीडियो और तभी भालू पड़ा पीछे, फिर जो हुआ वो वीडियो में देखें

Fri, 25 Apr 2025 02:56 PM IST
प्रकाश चंद जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bear Chase a Toursit Speed Boat: सोशल मीडिया पर एक भालू का वीडियो खूब देखा जा रहा है। इसमें कुछ पर्यटक भालू का वीडियो बना रहे थे, लेकिन तभी भालू स्पीड बोट के पीछे भगाने लगा।
विज्ञापन
भालू पड़ा स्पीड बोट के पीछे, सैलानी डरे। - फोटो : X/@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bear Viral Video: अगर आप सोशल मीडिया पर हैं तो आपने कई ऐसे वीडियो देखें होंगे जो वीडियो वायरल हो जाते हैं। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर कई ऐसे वीडियो आए दिन आते रहते हैं जिन्हें लोग खूब पसंद करते हैं। इन वीडियो को व्यूज भी अच्छे मिल जाते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर धूम मचा रहा है जिसे लोग देख रहे हैं।

विज्ञापन


ये एक भालू का वीडियो है जो एक स्पीड बोट के पीछे पड़ जाता है। दूसरी तरफ बोट में बैठे पर्यटक अपनी जान बचाने की कोशिश करते हैं। तो चलिए ये वीडियो देखते हैं और जानते हैं कि आखिर इसमें आखिर में हुआ क्या। आप आगे इसका वीडियो देख सकते हैं...

क्या हुआ वीडियो में?

इंटरनेट पर छाए हए इस वीडियो में देखेंगे तो नजर आता है कि एक स्पीड बोट पर कुछ पर्यटक बैठे हैं और वे नदी के किनारे सैर कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग आसपास के नजारों का वीडियो बना रहे हैं, लेकिन तभी एक भालू अचानक से तेज रफ्तार में दौड़ने लगता है।
विज्ञापन


ये भालू तेज रफ्तार में दौड़ता हुआ स्पीड बोट का पीछा करने लगता है। पहले तो भालू किनारे-किनारे दौड़ रहा होता है, लेकिन थोड़ी देर में भालू पानी में उतरकर दौड़ने लगता है और बोट के पास पहुंचने की कोशिश करता है। इस दौरान बोट पर बैठे पर्यटक डर गए हैं और चीख रहे हैं। हालांकि, तभी भालू रूक जाता है और पीछे लौट जाता है।

वीडियो जंगल के पास किसी नदी का बताया जा रहा है और यहां पर जंगली जानवरों का होना आम बात है, लेकिन इस तरह से बोट का पीछा करना नहीं। इसलिए ये सभी लोग भालू को देखकर डर जाते हैं। इस पूरी घटना का वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया।

खूब देखा जा रहा वीडियो

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया। वहीं, ये वीडियो वायरल हो चुका है और इसे अब तक साढ़े 12 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

यहां देखें स्पीड बोट के पीछे दौड़ते भालू का वीडियो:-
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें