भारत ही नहीं, दुनिया के कई हिस्सों में लोग चूहों से डरते हैं, खासकर जब वे घरों में घुस आते हैं। लेकिन सोचिए अगर वही चूहा नॉर्मल साइज का न होकर एक छोटी बिल्ली जितना बड़ा हो जाए तो डर और चिंता का लेवल कितना बढ़ सकता है। इंग्लैंड से सामने आई एक ऐसी ही घटना ने लोगों को चौंका दिया है, जहां एक घर में 22 इंच से भी ज्यादा लंबा एक चूहा पकड़ा गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है और लोकल निवासियों में भी खलबली मच गई है। यह बड़ा सा चूहा पेस्ट कंट्रोल एक्सपर्ट्स द्वारा पकड़ा गया और बताया जा रहा है कि इसका आकार बिल्ली जैसा था। इस पूरी जानकारी को एस्टन वार्ड के दो पार्षद डेविड टेलर और स्टीफन मार्टिन ने फेसबुक पर शेयर किया।
चूहों का दिखा आतंक
अपनी पोस्ट में डेविड टेलर ने जानकारी दी कि यह चूहा नॉर्थ यॉर्कशायर के रेडकार और क्लीवलैंड में नॉर्मनबी नामक इलाके से पकड़ा गया। उन्होंने चिंता जताई कि हाल के दिनों में इस इलाके में चूहों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। अब इन चूहों को सिर्फ गलियों, कूड़े के ढेर या खाली मैदानों में ही नहीं, बल्कि लोगों के घरों के अंदर भी देखा जा रहा है।
पोस्ट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
फेसबुक पर शेयर की गई पोस्ट में लिखा गया, “अब हमें सलाह नहीं, बल्कि एक्शन की जरूरत है।” साथ ही एक तस्वीर भी साझा की गई, जिसमें एक बड़े प्लास्टिक बैग के अंदर यह बड़ा चूहा साफ-साफ नजर आ रहा था। इस फोटो और पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई यूजर्स ने कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रिया दी। एक व्यक्ति ने लिखा, “यह तो मेरी बिल्ली से भी बड़ा दिख रहा है।” एक और यूजर ने लिखा, “यह जरूर सीवर से निकला है। अगर ये जमीन पर आ रहे हैं तो कुछ गड़बड़ जरूर है।” एक तीसरे यूजर ने बताया, “ये तो हर जगह दिख रहे हैं। पिछले साल हमारे अटारी में थे और अब बगीचे में। हमने जहर भी डाला लेकिन कोई असर नहीं हुआ।”
पहले भी चूहों ने मचाया था आतंक
इस इलाके को दो साल पहले भी ऐसे ही चूहों की परेशानी का सामना करना पड़ा था। उस समय स्थानीय प्रशासन ने तत्काल और कठोर कदम उठाए थे। लेकिन अब फिर से चूहों की संख्या बढ़ रही है और इस बार पहले से ज्यादा।