फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs ENG: यशस्वी ने शतक से ही की थी सीरीज की शुरुआत, सेंचुरी लगाकर ही किया अंत; इंग्लैंड के खिलाफ खेलना पसंद

Mon, 04 Aug 2025 05:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यशस्वी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना भी पसंद है। उन्होंने इस सीरीज में दो शतक लगाए। इन दो शतकों के साथ उनके शतकों की संख्या छह हो गई। इनमें से चार शतक यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने इंग्लैंड को ओवल में पांचवें टेस्ट में हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को 2-2 से बराबर किया। टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम के सामने 374 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर सिमट गई। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और जरूरत पड़ने पर सामने आकर इंग्लैंड गेंदबाजों का डटकर सामना किया। इनमें यशस्वी जायसवाल का नाम भी शामिल है। यशस्वी ने जिस तरह से इस सीरीज की शुरुआत की थी, खत्म भी उसी अंदाज में किया। उन्होंने लीड्स में पहली पारी में शतक लगाया था और अब ओवल में दूसरी पारी में शतक के साथ सीरीज अंत किया।
विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल के टेस्ट शतक
स्कोर खिलाफ साल
171 वेस्टइंडीज 2023
209 इंग्लैंड 2024
214* इंग्लैंड 2024
161 ऑस्ट्रेलिया 2024
101 इंग्लैंड 2025
118 इंग्लैंड 2025

किस देश के खिलाफ कितने शतक

खिलाफ शतक
इंग्लैंड 4
वेस्टइंडीज 1
ऑस्ट्रेलिया 1

यशस्वी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना पसंद
यशस्वी को इंग्लैंड के खिलाफ खेलना भी पसंद है। उन्होंने इस सीरीज में दो शतक लगाए। इन दो शतकों के साथ उनके शतकों की संख्या छह हो गई। इनमें से चार शतक यशस्वी ने इंग्लैंड के खिलाफ लगाए हैं, जबकि वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक-एक शतक लगाए हैं। यशस्वी ने अब तक के अपने टेस्ट करियर में दो दोहरे शतक लगाए हैं। इनमें इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल 209 रन और 214 रन की पारी शामिल है। इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 171 रन, 161 रन, 101 रन और 118 रन की पारियां खेली हैं। वह अब तक अपने टेस्ट करियर में 24 मैचों की 46 पारियों में 50.2 की औसत से 2209 रन बना चुके हैं। इनमें 12 अर्धशतक भी शामिल हैं।
विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर यशस्वी ने बनाए 411 रन
यशस्वी ने इंग्लैंड के मौजूदा दौरे पर 10 पारियों में 41.1 की औसत के साथ 411 रन बनाए। इनमें दो शतक शामिल हैं। लीड्स में यशस्वी ने 101 रन की पारी खेली थी और अब ओवल में 118 रन बनाए। यशस्वी ने 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करते हुए अपनी पहली पारी में ही 171 रन बनाए थे। इसके बाद इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी जबरदस्त प्रदर्शन किया। यशस्वी के इस ऐतिहासिक प्रदर्शन ने उन्हें भारत के सबसे भरोसेमंद युवा टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है। इसके साथ ही वह उन पांच भारतीय बल्लेबाजों में भी शामिल हैं, जिन्होंने एक ही टेस्ट सीरीज में 400 से ज्यादा रन बनाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें