90 वर्षीय शख्स अपनी पांचवी पत्नी के साथ हनीमून मना रहा है। उसका कहना है कि वह आगे और भी शादी करना चाहता है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स का नाम नादिर बिन दहैम वाहक अल मुर्शीदी अल ओताबी है, जिसने सऊदी के अफीफ प्रांत में अपनी पांचवीं शादी की जश्न मनाया। इस शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इसमें आप देख सकते हैं कि लोग पांचवीं शादी की बधाई दे रहे हैं।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि बूढ़ा शख्स बेहद खुश नजर आ रहा है और अपनी नई शादी को लेकर काफी उत्साहित है। वीडियो में शख्स का पोता कहता है कि निकाह के लिए दादाजी आपको बधाई, आपके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करता हूं।
सऊदी के सबसे उम्रदराज दूल्हा ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर अपने विचार सामने रखे हैं। इस शख्स ने शादी को सुन्नत (इस्लाम में पैंगबर मोहम्मद की तरफ से बताई गई परंपराएं और प्रथाएं) बताया। शख्स का यह भी कहना है कि अविवाहित लोगों को शादी करनी चाहिए।
90 साल की उम्र में शादी के बाद शख्स का कहना है कि इस निकाह के बाद वह दोबारा निकाह करना चाहता है। उसका कहना है कि विवाहित जीवन सबसे शक्तिशाली होता है, यह अल्लाह के समक्ष विश्वास का काम और गर्व का विषय होता है।
Time Traveller: 2671 से लौटे शख्स का चौंकाने वाला दावा, छह महीने में मिलेगी खुशखबरी, जान खुशी से झूम उठेंगे आप
Carolina Reaper: दुनिया की सबसे तीखी मिर्च खाकर शख्स ने बनाया रिकॉर्ड, वीडियो देखकर आंखों में आ जाएगा पानी
सऊदी के सबसे उम्रदराज दूल्हे ने कहा कि शादी करने से जिंदगी में शादी खुशी आती है। उन्होंने कहा कि शादी से संसार में समृद्धि आती है। उसने कहा मेरी सेहत का रहस्य शादी है। उसने युवाओं के लिए कहा कि जो युवा शादी से झिझकते हैं, मैं उन युवाओं से आग्रह करता हूं वो धर्म को बचाए रखने और संपूर्ण जीवन के लिए शादी करें।
Ajab-Gajab: रेलवे स्टेशन के नीचे बने खुफिया कमरे से आ रही थीं अजीबोगरीब आवाजें, अंदर का नजारा देखकर डर गए लोग
Cluster Bomb: क्या है क्लस्टर बम? अमेरिका ने यूक्रेन को देने का किया एलान, खौफ में राष्ट्रपति पुतिन
अल ओताबी का कहना है कि शादी के कई फायदे हैं। इससे काफी खुशी मिलती है। उसने कहा कि वह अपने हनीमून पर खुश है। विवाह शारीरिक आराम और सुख है और कौन कहता है कि बूढ़ा हो जाने के बाद आप निकाह नहीं कर सकते। मैं अब भी बच्चे पैदा करना चाहता हूं।