मरने के बाद भी कोई जिंदा हो जाए, यह सुनने में नामुमकिन सा लगता है, लेकिन यूक्रेन में कुछ ऐसा ही हुआ है। यहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया था और उसे दफनाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन 10 घंटे बाद वो अचानक फिर से जिंदा हो गई। इसके बाद उसने एक हैरान करने वाली सच्चाई बताई, जिसे सुनकर पूरा परिवार हक्का-बक्का रह गया।