वैज्ञानिकों को मिला डायनासोर का 7 करोड़ साल पुराना अंडा
- फोटो : Adobe Stock
Dinosaur Egg Found: वैज्ञानिकों ने दक्षिण अमेरिका में एक अहम खोज की है। उन्होंने यहां डायनासोर के एक फॉसिल वाले अंडा की खोज की है। इससे वैज्ञानिकों की डायनासोर की जिंदगी के बारे में समझ बेहतर होने की उम्मीद है। वैज्ञानिक इसे एक बड़ी खोज बता रहे हैं। माना जा रहा है कि यह अंडा करीब सात करोड़ साल पुराना है, लेकिन इसे बहुत अच्छी तरह संभालकर रखा गया है और इसमें बच्चा हो सकता है। इस अंडे पर शोध से यह पता चल सकता है कि डायनासोर कैसे पले-बढ़े थे।
अर्जेंटीना के नेचुरल साइंसेज म्यूजियम में वर्टीब्रेट के कम्पेरेटिव एनाटॉमी और इवोल्यूशन की लेबोरेटरी ने यह अहम खोज की है। पैलियोन्टोलॉजिस्ट फेडेरिको एग्नोलिन और उनके साथी मैटियास मोट्टा मानते हैं कि यह दक्षिण अमेरिका में मिला मांसाहारी डायनासोर का पहला पूरा अंडा है। इससे लेट क्रेटेशियस पीरियड के दौरान घोंसले बनाने के तरीके, एम्ब्रियो के विकास और प्रजनन की दुर्लभ जानकारी मिल सकती है।
क्यों बेहद अहम है खोज?
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों का मानना है कि मांसाहारी डायनासोर के फॉसिल अंडे बहुत कम मिलते हैं, जिसकी वजह से यह खोज बेहद अहम है। यह अंडा आज के पक्षियों के जैसा अंडाकार ना कि लंबी गर्दन वाले सॉरोपोड के गोल मोटे शेल जैसा है। इसका आकार और शेल पर अजीब निशान हैं, जिससे पता चलता है कि यह किसी ऐसी प्रजाति का हो सकता है जिसे हमने पहले नहीं देखा है।
Viral Video: मुंबई लोकल में यात्री ने की अजीबोगरीब हरकत, वायरल हुआ वीडियो, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
शोधकर्ताओं को पहले लगा कि यह बोनापार्टेनिकस हो सकता है, जो एक छोटा लोकल थेरोपोड है। लेकिन अब ऐसा होना मुश्किल है। एग्नोलिन और उनके साथ काम करने वाले मानते हैं कि यह एक अलग तरह का मांसाहारी डायनासोर हो सकता है। वे साल खत्म होने से पहले अंडे को माइक्रो-CT से स्कैन करने की योजना बना रहे हैं।
Viral News: कुत्ते की तरह दिखने के लिए लड़की ने लगाए नकली दांत और पूंछ, खुद को मानती है डॉगी
स्कैन से खुलेगा राज
अंडे के स्कैन से जानकारी मिल सकती है कि अंदर कोई एम्ब्रियोनिक स्केलेटन है या नहीं। भले ही एम्ब्रियो पूरा न हो फिर भी इससे उसके पोस्चर, ग्रोथ या उसके सांस लेने के सिस्टम के काम करने के तरीके के बारे में पता चल सकता है। दुनिया में कहीं भी डायनासोर एम्ब्रियो बहुत कम मिलते हैं। अर्जेंटीना में भी पहले सिर्फ सॉरोपॉड एम्ब्रियो मिले हैं।