फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महज छह साल की उम्र में 6 पैक एब्स, दुनियाभर में मशहूर है यह बच्चा

Sun, 07 Jun 2020 11:04 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आरत होसैनी - फोटो : instagram
आज के समय में दुनियाभर के लोग फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। खासकर युवा, लेकिन ईरान में एक महज छह साल का बच्चा है, जो अपने 6 पैक एब्स के कारण दुनियाभर में मशहूर हो गया है। इस बच्चे का नाम है आरत होसैनी, जो ईरान के बाबोल शहर में रहता है। सोशल मीडिया स्टार बन चुका यह बच्चा सिर्फ अपने 6 पैक एब्स के कारण ही नहीं बल्कि फुटबॉल खेलने की वजह से भी मशहूर है। इसके अलावा वह एक जिम्नास्ट भी है। 
विज्ञापन

2 of 5
आरत होसैनी - फोटो : Social media
आरत की प्रसिद्धि का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इंस्टाग्राम पर उनके 40 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनकी हर एक पोस्ट पर लाखों लाइक्स आते हैं। इतनी कम उम्र में आरत इतना मशहूर हो गए हैं, जितना बड़े से बड़े फिल्मस्टार भी नहीं हो पाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
आरत होसैनी - फोटो : Social media
आरत का जन्म 30 सितंबर 2013 को इंग्लैंड के लिवरपूल में हुआ था। अब वह लिवरपूल एकेडमी में ही स्पोर्ट्स ट्रेनिंग ले रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि आरत जब महज नौ महीने के थे, तभी से जिमनास्टिक करना शुरू कर दिया था और दो साल की उम्र तक आते-आते वह अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियां बन चुके थे।  

4 of 5
आरत होसैनी - फोटो : Social media
आरत को मशहूर करने का श्रेय उनके पिता मोहम्मद को जाता है, जिन्होंने काफी कम उम्र में ही आरत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी। इसको लेकर उनपर कई तरह के आरोप भी लगे हैं कि वह पैसों के लिए अपने छोटे से बेटे से कम उम्र में ही इतनी मेहनत करवाते हैं। इसपर उन्होंने जवाब दिया था कि उनका बेटा छोटी सी उम्र से ही एथलेटिक्स के प्रति काफी एक्टिव रहा है और वो सिर्फ उसकी मदद कर रहे हैं, ताकि वो बड़े होकर अपने सपने को पूरा कर सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरत होसैनी - फोटो : instagram
आरत के बाल लंबे-लंबे हैं, जिसकी वजह से लोग अक्सर उन्हें लड़की समझने की भूल कर बैठते हैं। आरत को फुटबॉल खेलना भी काफी पसंद है। उनका सपना है कि वो बड़े होकर बार्सिलोना सॉकर क्लब के लिए खेलें। उनके पसंदीदा फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मैसी हैं और वो उन्ही की तरह खेलना चाहते हैं।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें