सार्को बोस्को
- फोटो : Social media
उस दौर में करीने से कटे बागों का चलन था। जहां खूबसूरत, तराशे हुए हुस्न से लबरेज बुत लगाए जाते थे। हर ऐसे बाग को बहुत करीने से बनाया जाता था। उस दौर के बागों को इटली में पुनर्जागरण के दौर के बाग कहा जाता है। मगर सार्को बोस्को में उस दौर का कोई भी चलन नहीं दिखता। ओर्सिनी ने जो पार्क बनवाया, वहां उसने न तो जंगलों और झाड़ियों की काट-छांट की, न ही बाग में तराशे हुए बुत लगवाए।