फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: होमवर्क न देने पर 4 साल के बच्चे ने स्कूल टीचर से पूछा ऐसा सवाल, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

Wed, 15 Jul 2026 02:23 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

.Viral Video: सोशल मीडिया पर एक 4 साल के बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा टीचर के होमवर्क न देने पर ऐसी बात कहता है। जिसे सुनकर आप भी अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
विज्ञापन
4 साल के बच्चे ने टीचर से पूछा मजेदार सवाल - फोटो : @vkraj_1999/ Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

School Kid Viral Video:  बच्चे मन के सच्चे होते हैं। जो उनके दिल में होता है, वह बेझिझक उनकी जुबान पर आ जाता है। यही मासूमियत और ईमानदारी उन्हें सबसे अलग बनाती है। सोशल मीडिया पर एक 4 साल के बच्चे का ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चा टीचर के होमवर्क न देने पर ऐसी बात कहता है जो कड़वी थी, लेकिन उसकी मासूमियत ने उसका एहसास ही बदल दिया और पूरे इंटरनेट का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

Viral Video: लड़की ने सिर मुंडवाने वाले दावे पर तोड़ी चुप्पी, सच्चाई सामने आने के बाद लोगों ने की तारीफ


वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक 4 साल का बच्चा टीचर के पास होमवर्क लेने आता है। टीचर उससे कहते हैं कि, सुबह से दो बार होमवर्क दे तो दिया है। बच्चा कहता है, और चाहिए। टीचर जवाब देते हैं, अब नहीं देंगे। टीचर के मना करते ही मासूम को गुस्सा आ जाता है। वो कुछ सेकंड के लिए रुक फिर टीचर से बोलता है, फीस काय बात की ले तौ। टीचर भी कम हाजिरजवाब न थे, तुरंत बोले- पढ़ाने की लेते हैं। इस पर बच्चा कहता है, कि फिर आपको काम देना ही पड़ेगा। 

 

विज्ञापन

आमतौर पर बच्चे होमवर्क से बचने के बहाने ढूंढते हैं, वहीं यह बच्चा होमवर्क को लेकर इतना उत्साहित नजर आया कि उसकी मासूमियत ने लोगों का ध्यान खींच लिया। इसी वजह से उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोग उसके अनोखे अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। बच्चे की मासूमियत और चेहरे के एक्सप्रेशन इतने प्यारे हैं कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं।

Viral Video: दुल्हन को गोद में उठाकर पानी में डूबे मंडप तक पहुंचा दूल्हा, अनोखी शादी का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


Viral Video: पार्क के ओपन जिम में बुजुर्ग आंटी ने दिखाया ऐसा दम, वीडियो देख लोगों ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

क्लास से वायरल हो रहे बच्चे के इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे अबतक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। बच्चे का एटिट्यूड लेवल देख यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- ये बच्चा लाइफ में कुछ बनेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- उसकी मासूमियत ने कहने का एहसास ही बदल दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें