हवा में टकराए दो लड़ाकू विमान, चार पायलटों की मौत, वायरल हुआ खतरनाक हादसे का वीडियो
- फोटो : AI
फिलिपीन एयरफोर्स (PAF) के दो विमान आसमान में टकरा गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई है। यह दर्दनाक घटना लिपान सिटी, बातांगास प्रांत स्थित फर्नांडो एयर बेस पर हुई है। यहां पर दो SF-260 ट्रेनर विमान ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान हवा में टकरा गए। विमान बेस की परिधि के भीतर ही दो विमान टक्कर के बाद गिरे। फिलिपीन एयर फोर्स ने शनिवार को आधिकारिक तौर पुष्टि की और गहरा शोक व्यक्त किया।
बताया गया है हादसे के बाद तुरंत रेस्पॉन्स टीमें भेज दी गई। सुरक्षा और परिवारों की सहायता को महत्व दिया गया है। सभी SF-260 विमानों को सावधानी के तौर पर ग्राउंडेड किया गया है और घटना की जांच की जा रही है। परिवारों की तरफ से निजता का सम्मान करने की अपील की गई है। ट्रेनिंग मिशन के दौरान यह दर्दनाक घटना घटी है। फिलिपीन एयरफोर्स के मुताबिक, यह घटना 23 अक्तूबर को शाम को 3.51 मिनट पर हुई।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हवा में दोनों विमान आपस में टकरा गए। बेस के भीतर गिरने से बाहरी नुकसान नहीं हुआ। फिलिपीन एयरफोर्स ने बताया कि हादसे के बाद तुरंत आपातकालानी उपाय सक्रिय किए गए। सुरक्षा और कल्याण प्राथमिकता दी गई। फिलिपीन एयरफोर्स ने अपने बयान में कहा कि दोनों विमान टक्कर के बाद बेस के भीतर गिरे, जिसके कारण कोई अन्य हताहत नहीं हुआ। जांच की जा रही है और बेड़े को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। वे शहीद पायलटों की सेवा और बलिदान का सम्मान करते हुए परिवारों से समन्वय किया जा रहा है।
हवाई जहाज में घूमता नजर आया सांप, फ्लाइट को करनी पड़ी कैंसिल, विमान में कैसे पहुंचा जहरीला जीव?
क्या है SF-260 विमान?
इटली का ट्रेनर एयरक्राफ्ट SF-260 कोई भारी फाइटर जेट नहीं है। यह एक हल्का ट्रेनर और लाइट अटैक विमान है। इसे इटली में डिजाइन किया गया और बनाया गया है। इटालियन इंजीनियर स्टेलियो फ्राटी ने 1960 के दशक में विमान को डिजाइन किया था। इस विमान ने पहली उड़ान 15 जुलाई 1964 को भरी थी। मूल रूप से एवियामिलानो ने बनाया, फिर SIAI-Marchetti ने अधिकार प्राप्त किया और उत्पादन शुरू किया। इसके बाद एयरोमाची और अब लियोनार्डो कंपनी इसका उत्पादन करती है।
समुद्र के खतरों के बारे में बता रहा था पत्रकार, तभी पीछे से आई ऐसी लहर कि बंद हो गया लाइव प्रसारण
यह दो सीट वाला विमान है और इसमें पिस्टन इंजन है। यह पूरी तरह एक्रोबेटिक क्षमता वाला विमान है। कई देशों की एयर फोर्स ट्रेनिंग और लाइट अटैक के लिए इसका इस्तेमाल करती है। फिलिपीन एयर फोर्स भी लंबे समय से इसका इस्तेमाल कर रही है।