फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बनाम न्यूजीलैंड: टी20 में टीम इंडिया ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान, ऐसा करने वाली महज दूसरी टीम बनी; जानें

Sat, 24 Oct 2026 02:03 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च

सार

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है।
  • भारतीय टीम के लिए ये मुकाबला बेहद खास है। भारत का यह 300वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है।
  • भरत दूसरी टीम है जिसने टी20 में 300 मैच खेले हैं।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेग्ले ओवल के मैदान पर खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में मैदान पर उतरने के साथ ही खास उपलब्धि हासिल कर ली है। भारतीय टीम अपना 300वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेलने उतरी है। टीम इंडिया इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की महज दूसरी टीम है। इस लिस्ट में भारत से आगे अब सिर्फ पाकिस्तान है, जिन्होंने 304 मैच खेले हैं। वहीं, न्यूजीलैंड अपना 269वां टी20 मैच खेलने मैदान पर उतरी है और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर है। वेस्टइंडीज 260 टी20 मुकाबलों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।
विज्ञापन
Trending Videos

वैभव सूर्यवंशी - फोटो : BCCI
भारतीय टीम में हुए कितने बदलाव? 
दूसरे टी20 मुकाबले में भारतीय टीम श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किया है। चोटिल ईशान किशन इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनकी जगह पर वैभव सूर्यवंशी को टीम में जगह दी गई है। इसके अलावा मयंक यादव की जगह प्रिंस यादव को मौका मिला है। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसे रणनीतिक बदलाव बताया है। वहीं, एडम मिल्ने के स्थान पर न्यूजीलैंड ने जैकब डफी को टीम में शामिल किया है।



पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 1-0 से आगे है। पहले टी20 में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को चार विकेट से शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 225 रन लगाए थे। हालांकि, भारतीय टीम ने इस लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते हुए छह विकेट गंवाकर हासिल कर लिया था।

यह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। टीम की ओर से संजू सैमसन ने 67 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि अंत के ओवरों में नमन धीर ने महज 15 गेंदों में 42 रनों की आतिशी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई थी। कप्तान श्रेयस अय्यर ने 28 गेंदों में 42 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

दूसरे टी20 के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी और लॉकी फर्ग्यूसन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें