फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली के बाजार में आया 40 लाख का झुमका, लंबाई है 30 फीट

Sat, 07 Dec 2019 08:14 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बरेली का 30 फीट लंबा झुमका - फोटो : Amar Ujala
'मेरा साया' फिल्म आपने देखी हो या न देखी हो, लेकिन इस फिल्म का मशहूर गाना 'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में' जरूर सुना होगा। आजकल बरेली का 30 फीट का झुमका चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे देखने के लिए बरेली के बाजार में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है।
विज्ञापन

2 of 5
बरेली का 30 फीट लंबा झुमका - फोटो : Amar Ujala
चूंकि बरेली को झुमके की वजह से पूरे देश में एक अलग पहचान मिली हुई है, इसलिए जिले में अनोखे अंदाज में 'झुमका चौराहा' बनाया जा रहा है और चौराहे पर 30 फीट का झुमका लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
30 फुट का झुमका - फोटो : अमर उजाला
बीडीए वीसी दिव्या मित्तल की पहल और चिकित्सक डॉ. केशव अग्रवाल के सहयोग से परसाखेड़ा में जीरो प्वाइंट पर झुमका चौराहा बनाया जा रहा है। इसमें करीब 40 लाख रुपये का खर्च आया है। 

4 of 5
बरेली का 30 फीट लंबा झुमका - फोटो : Amar Ujala
आसपास के इलाके में लोग बरेली वाले झुमके के नाम से इसकी खूब चर्चा कर रहे हैं। झुमका लगाने के लिए फाउंडेशन का काम काफी पहले से चल रहा है। बता दें कि इस विशाल झुमके का डिजाइन गुरुग्राम में तैयार किया गया है, जबकि पीतल नगरी मुरादाबाद में इसे बनाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बरेली का 30 फीट लंबा झुमका - फोटो : Amar Ujala
बीडीए वीसी के मुताबिक इसे लगाने के लिए ढांचा बनाने का काम अंतिम चरण में है। जल्द ही चौराहे पर झुमका लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस झुमके को चौराहे से दिल्ली दिशा की ओर जीरो प्वाइंट पर लगाया जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें