नेपाल में 11 साल के एक बच्चे का शरीर धीरे-धीरे पत्थर की तरह होता जा रहा है। इस दुर्लभ बीमारी की वजह से यह बच्चा ठीक से चल भी नहीं पाता है।
इस बच्चे का नाम रमेश है। रमेश के माता-पिता के मुताबिक जब पैदा हुआ तो वह भी दूसरे बच्चों की तरह ही सामान्य था। लेकिन पैदा होने के 15 दिनों के बाद उसे एक ऐसी दुर्लभ बीमारी हुई कि वह पत्थर जैसा दिखने लगा। उसकी कोमल त्वचा की जगह मोटी, काली धारीदार चमड़ी ने ले ली है।
उम्र बढने के साथ-साथ हालात यहां तक पहुंच गए कि रमेश की चलने और बोलने की क्षमता भी खत्म होने लगी। इस वजह से लोग उससे डरने लगे और उसका कोई भी दोस्त नहीं बना।