हाल ही में जारी किए गनगणना आंकड़ों के मुताबिक साल 2001 से 2011 के बीच 5 से 19 साल आयु वर्ग के मुस्लिम छात्रों की जनसंख्या में 44 फीसदी का इजाफा हुआ है जो पिछले आंकड़ों की तुलना में काफी ज्यादा है। इतना ही नहीं इस आंकड़े में मुस्लिम लड़कियों की जनसंख्या 53 फीसदी के आस पास है।
जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक पूरे देश में इस (5-19) आयु वर्ग के छात्रों की आबादी में 30 फीसदी का इजाफा हुआ है जिसमें सभी धर्मों के बच्चे शामिल हैं। उसमें से 44 फीसदी ऐसे बच्चे हैं जो मुस्लिम धर्म से संबंध रखते हैं और उनमें भी 53 फीसदी हिस्सेदारी मुस्लिम लड़कियों की है।
रिपोर्ट के मुताबिक इसके साथ ही मुस्लिम छात्रों ने संपूर्ण संख्या 63 फीसदी के पास पहुंच गई जो हिंदुओं (73%), जैनियों (88%) और इसके बाद ईसाई बच्चों की संख्या से कम है।