फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 10 साल की अनाबिया बनी दिल्ली की सबसे कम उम्र की टूर गाइड, बोलती है ऐसी फर्राटेदार अंग्रेजी की...

Sat, 04 Oct 2025 10:15 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अनाबिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह लाल किले पर विदेशी सैलानियों को गाइड करती दिखती है। उसकी अंग्रेजी इतनी साफ और फ्लो वाली है कि लोग देखकर दंग रह जाते हैं।
विज्ञापन
मिनी गाइड का लाल किला भ्रमण - फोटो : एक्स@MadhurYadav214
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का पर्यटन हमेशा से दुनिया भर में मशहूर रहा है। लोग यहां की ऐतिहासिक इमारतें और पुरानी गलियों की चहल-पहल देखने आते हैं। लेकिन इस बार चर्चा में कोई मशहूर कंपनी या अनुभवी गाइड नहीं है। चर्चा में है दिल्ली की सिर्फ 10 साल की बच्ची अनाबिया। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी बच्ची के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अनाबिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में वह लाल किले पर विदेशी सैलानियों को गाइड करती दिखती है। उसकी अंग्रेजी इतनी साफ और फ्लो वाली है कि लोग देखकर दंग रह जाते हैं। इतनी छोटी उम्र में उसका आत्मविश्वास और जानकारी सबको हैरान कर देती है।अनाबिया को अब दिल्ली की सबसे छोटी स्व-शिक्षित टूर गाइड कहा जा रहा है। उसकी बेबाकी, भाषा पर पकड़ और जगहों की गहरी जानकारी ने न सिर्फ देश के लोगों बल्कि विदेशियों को भी प्रभावित किया है।



बिजनेसवुमन भी है अनाबिया
लेकिन अनाबिया सिर्फ वायरल स्टार नहीं है। वह एक छोटी बिजनेसवुमन भी बन चुकी है। इंस्टाग्राम पर उसका अकाउंट @walk_withana है। इस पर वह अपने पुरानी दिल्ली वॉक टूर को प्रमोट करती है। इन वॉक्स में वह जामा मस्जिद, चांदनी चौक और पुरानी दिल्ली की गलियों में सैलानियों को लेकर जाती है। टूर के दौरान वह उन्हें इतिहास से जुड़ी कहानियां सुनाती है और साथ ही वहां की संस्कृति और खानपान के बारे में भी बताती है।
विज्ञापन


अनाबिया को आती हैं पांच भाषाएं
उसकी सबसे बड़ी ताकत है उसकी भाषा पर पकड़। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अनाबिया पांच भाषाएं जानती है। इनमें अंग्रेजी और स्पैनिश भी शामिल हैं। इतनी कम उम्र में पांच भाषाएं सीख लेना अपने आप में बड़ी बात है। यही कारण है कि विदेशी सैलानी उसकी बातों से जल्दी जुड़ जाते हैं और उसे सुनना पसंद करते हैं। अनाबिया की कहानी बहुत इंस्पायरिंग है। लेकिन इसके साथ कुछ चिंताएं भी जुड़ी हुई हैं। आज भारत में कई बच्चे और खासकर लड़कियां 10 से 21 साल की उम्र में ऐसे लोकल टूर करवाने लगे हैं। यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। इससे बच्चों को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है। वे आत्मविश्वास से लोगों से बातचीत करना सीख रहे हैं और पढ़ाई के साथ-साथ नए कौशल भी सीख रहे हैं।

इतिहास को दुनिया तक पहुंचा रही है अनाबिया
अनाबिया जैसी बच्चियां भारत की असली ताकत हैं। वे न सिर्फ हमारी संस्कृति और इतिहास को दुनिया तक पहुंचा रही हैं बल्कि यह भी दिखा रही हैं कि अगर बच्चों को सही मौका और समर्थन मिले तो वे किसी भी उम्र में बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें