फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup: कोलंबो में भारतीय महिला टीम के अभ्यास के दौरान मैदान पर घुसा सांप, पाकिस्तान से होना है मैच

Sat, 04 Oct 2025 09:51 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

आर प्रमेदासा स्टेडियम में सांप या गरंडिया (सिंहली भाषा में) दिखना कोई अनोखी बात नहीं है। लंका प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान भी सांप स्टेडियम में घुस गया था और इस साल जुलाई में श्रीलंका-बांग्लादेश वनडे के दौरान भी दिखाई दिया था।
विज्ञापन
महिला विश्व कप - फोटो : BCCI/PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला टीम रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच की तैयारियों में जुटी है। भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों का वनडे विश्व कप के ग्रुप चरण में सामना कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होना है। इससे पहले ही एक अजीब वाक्या देखने को मिला जो सुरक्षा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। भारतीय महिला टीम जब शुक्रवार को अभ्यास कर रही थी, तभी स्टेडियम में एक सांप रेंगता हुआ दिखा। 
विज्ञापन

कोलंबो में मैदान पर सांप दिखना अनोखी बात नहीं
आर प्रमेदासा स्टेडियम में सांप या गरंडिया (सिंहली भाषा में) दिखना कोई अनोखी बात नहीं है। लंका प्रीमियर लीग के मैचों के दौरान भी सांप स्टेडियम में घुस गया था और इस साल जुलाई में श्रीलंका-बांग्लादेश वनडे के दौरान भी दिखाई दिया था। शुक्रवार को भूरे रंग का यह सांप नालियों और स्टैंड के करीब रेंगता हुआ देखा गया और इसी समय भारतीय खिलाड़ी मध्य विकेट से नेट्स की ओर बढ़ रही थीं। हालांकि खिलाड़ी घबराने के बजाय इसे दिलचस्पी से देख रही थीं, उनके साथ सहयोगी स्टाफ और मीडिया दल भी मौजूद था।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी भारतीय टीम
भारत महिला विश्व कप के अपने दूसरे मैच में रविवार को कोलंबो पाकिस्तान से भिड़ेगा। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में सह मेजबान श्रीलंका पर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, एशिया कप के दौरान भारतीय पुरुष टीम द्वारा अपनाए गए रुख को देखते हुए अब हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम भी पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएगी। 
विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट क्रिकेट संबंध पहले ही निचले स्तर पर हैं और हालात और बिगड़ गए जब दुबई में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और एशिया क्रिकेट परिषद (एसीसी) प्रमुख मोहसिन नकवी ने सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम को विजेता ट्रॉफी नहीं सौंपी। फाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों से ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला किया था। इसके बाद भी नकवी मंच पर खड़े रहे और बाद में ट्रॉफी लेकर अपने होटल रूम में चले गए। 

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हाल ही में बताया था, 'बीसीसीआई सरकार की नीति के अनुरूप है। न तो टॉस पर कोई हैंडशेक होगा, न ही मैच रेफरी के साथ कोई फोटो सेशन और न ही मैच के अंत में खिलाड़ियों के बीच हाथ मिलाना। पुरुष टीम की तरह ही महिला टीम भी यही नीति अपनाएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें