फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर नालंदा के युवक की मौत, नेटवर्किंग संस्था में करता था कार्य

Wed, 31 May 2023 12:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम सौरभ अपने मित्रों के साथ रेलवे पुल के पास नदी में गर्मी के कारण स्नान कर रहा था। इसे तैरना नहीं आता था। इसी दौरान पुल पर से छलांग लगाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई।
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद गम में डूबा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर में धरमपुर रेलवे पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में डूब कर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान नालंदा जिले के अस्थानामा निवासी सौरभ कुमार (19) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। नगर पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, युवक समस्तीपुर में रहकर एक नेटवर्किंग संस्थान में काम करता था। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार शाम सौरभ अपने मित्रों के साथ रेलवे पुल के पास नदी में गर्मी के कारण स्नान कर रहा था। इसे तैरना नहीं आता था। इसी दौरान पुल पर से छलांग लगाने के कारण वह गहरे पानी में चला गया, जिससे उसकी डूब कर मौत हो गई। हालांकि साथ ही स्नान कर रहे लोगों ने उसे मुश्किल से नदी से बाहर निकाल कर देर शाम सदर अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद उसके साथ रहने वाले मित्र वहां से चले गए।

घटना की सूचना पर देर रात नालंदा से मृतक के परिजन पहुंचे। उसके बाद रात में ही युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया फिर। शव परिजनों को सौंप दिया गया। नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर विक्रम आर्चाया ने बताया कि स्नान करने के दौरान युवक की डूब कर मौत हुई है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें